Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : 16 वर्षों से चली आ रही धार्मिक परंपरा, इस बार और भी भव्य होगी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG NEWS : 16 वर्षों से चली आ रही धार्मिक परंपरा, इस बार और भी भव्य होगी

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/02/13 at 9:23 PM
Aishwarya Dwivedi
Share
3 Min Read
CG NEWS : 16 वर्षों से चली आ रही धार्मिक परंपरा, इस बार और भी भव्य होगी
CG NEWS : 16 वर्षों से चली आ रही धार्मिक परंपरा, इस बार और भी भव्य होगी
SHARE

दुर्ग। CG NEWS : दुर्ग जिले में पिछले 16 वर्षों से आयोजित हो रही बोल बम की बारात इस बार और भी भव्य रूप में निकाली जाएगी। श्रद्धालुओं का उत्साह और उमंग इस बार अधिक देखने को मिल रही है, क्योंकि बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह और उनकी टीम द्वारा घर-घर जाकर आमंत्रण कार्ड वितरित किए जा रहे हैं। इन कार्डों को देख लोगों में उमंग और उत्साह दोनों का माहौल है।

- Advertisement -

आज सुपेला मार्केट में कार्ड वितरण की प्रक्रिया शुरू की गई। दया सिंह ने बताया कि इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका, प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह सहित कई गणमान्य लोग शामिल होंगे।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के कार्यकर्ता विभिन्न इलाकों में आमंत्रण कार्ड का वितरण कर रहे हैं। सुपेला मार्केट में आज व्यापारिक प्रतिष्ठानों में भी आमंत्रण दिया गया। दया सिंह ने बताया कि पूरे प्रदेश में कुल 31 हजार कार्ड वितरित किए जाएंगे और आयोजन को भव्य बनाने के लिए समिति के सभी सदस्य कड़ी मेहनत से जुटे हुए हैं।

- Advertisement -

यह आयोजन धार्मिक आस्था का प्रतीक तो है ही, साथ ही यह छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर को भी उजागर करेगा। इस कड़ी में 23 फरवरी को एक भव्य संगीत संध्या का आयोजन किया जाएगा, जो जोन-2 दुर्गा मंदिर मैदान में रात 7 बजे से प्रारंभ होगा। इस कार्यक्रम में शहनाज अख्तर और उनकी टीम सहित कई प्रसिद्ध कलाकारों की प्रस्तुति होगी।

- Advertisement -

इसके अलावा, आंध्र प्रदेश से श्रीकाकुलम नवदुर्गा अधोरत लोकनृत्य, श्री महादेव आर्ट ग्रुप हरियाणा, और केरल से हनुमान भगवान का विशाल रूप और अन्य आकर्षक प्रस्तुतियाँ होंगी। छत्तीसगढ़ के भजन सम्राट दूकालु यादव भी अपनी संगीत प्रस्तुति देंगे।

जबलपुर द्वारा ग्यारह विशाल झांकियाँ भोले बाबा के दुल्हे के रूप में, समुंद्र मंथन, बस्तर का कोया नृत्य, और अन्य कई भव्य झांकियाँ प्रदर्शित की जाएंगी। इस आयोजन में 4000 से अधिक लोग भाग लेंगे और 21 झांकियाँ छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से इस बारात में शामिल होंगी।

यह आयोजन ना केवल श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि छत्तीसगढ़ की लोक कला और संस्कृति को भी उजागर करेगा।

TAGGED: cg news, दुर्ग
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG CRIME NEWS : मेला घुमाने के बहाने 16 साल की लड़की से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
Next Article Maha Kumbh 2025 : राज्यपाल डेका ने महाकुंभ के अवसर पर त्रिवेणी संगम में किया स्नान

Latest News

CG NEWS: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर रायगढ़ में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से तंबाकू विरोधी संदेश 
Grand News Health छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 31, 2025
Raipur News: CCPL 2025 में दर्शकों की बल्ले-बल्ले! फ्री VIP टिकट, मुफ्त भोजन और स्पेशल सीटिंग, मिलेगा सुनहरा मौका
Raipur News: CCPL 2025 में दर्शकों की बल्ले-बल्ले! फ्री VIP टिकट, मुफ्त भोजन और स्पेशल सीटिंग, मिलेगा सुनहरा मौका
Grand News May 31, 2025
New 5G phone:अगर आपका बजट 10,000 और आप नया 5जी फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आपकी तलाश यहां पूरी होने वाली है।
Business Grand News Technology छत्तीसगढ़ May 31, 2025
Post Office Scheme : रोजाना जमा करें मात्र 50 रूपये, मिलेंगे 35 लाख, ऐसे उठाए Post Office की इस स्किम का लाभ 
देश May 31, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?