Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: डॉ. रेशमा अंसारी के गजल संग्रह आरजू बस यही का हुआ विमोचन 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

डॉ. रेशमा अंसारी के गजल संग्रह आरजू बस यही का हुआ विमोचन 

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/02/13 at 3:59 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

 

रायपुर। मैट्स विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग की प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष डॉ. रेशमा अंसारी के गजल संग्रह आरजू बस यही का विमोचन महाराष्ट्र के नादेड़ स्थित शंकर राव चौव्हाण स्मृति भवन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के अवसर पर चीन, श्रीलंका, और मॉरीशस के प्रसिद्ध प्रवासी साहित्यकारों द्वारा किया गया।

- Advertisement -
Ad image

महाराष्ट्र के नादेंड स्थित यशवंत महाविद्यालय द्वारा भारतीय ज्ञान प्रणालीः वैश्विक परिदृश्य विषय पर 10 और 11 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी की मुख्य वक्ता के रूप में मैट्स विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रेशमा अंसारी को आमंत्रित किया गया था। इस मौके पर डा. रेशमा अंसारी के नवीनतम गजल संग्रह आरजू बस यही का विमोचन प्रवासी साहित्यकारों डॉ. विवेकमणी त्रिपाठी चीन, डॉ.अनुशा नीलमणी श्रीलंका, डॉ. तनुजा बिहारी के हाथों किया गया। इस अवसर पर प्राध्यापक एवं साहित्यकार डॉ. नूरजहं रहमतुल्ला आसाम, यशवंत महाविद्यालय नादेंड के हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप पाईकराव, डॉ. सुनील जाधव, डॉ.साईंनाथ साहू, डॉ. लक्ष्मण काले, डॉ.परविंदर कौर महाजन, डॉ. जहीरूद्दीन पठान, डॉ. रजिया शेख, डॉ. शहनाज सहित विभिन्न राज्यों के प्राध्यापकगण, शोधार्थीगण एवं विद्यार्थीगण उपस्थित थे। इस गजल संग्रह की भूमिका में वरिष्ठ साहित्यकार एवं कल्याण महाविद्यालय भिलाई के विभागाध्यक्ष डॉ. सुधीर शर्मा ने लिखा है कि इस गजल संग्रह में आज के हालात की तस्वीर, गरीबी को मिटाने की भूख, जिंदगी की अनमोल कहानी, हवाओं से बातचीत, विवादों को दूर करने की समझाइश, मोबाइल के प्रति बढ़ते आकर्षण की चिंता, राजनीति को नसीहत, नये साल की सौगात, जिंदगी का सुकून, यादों का गुलदस्ता, गांव की खुशबू और उसके सूनेपन की चिंता, मेहमानों की एंठ और न जाने कितने अऩुभवों को प्रस्तुत कर पाठकों के मन को विविध रसों से सरोबार करती है। कुल मिलाकर ये गजलें अनुभूतियों के विराट संसार को अपनी आवाज देती है। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित डॉ. रेशमा अंसारी ने कहा कि साहित्य नैतिक मूल्यों की शिक्षा देता है। आधुनिक परिवेश में नैतिक मूल्यों का क्षरण रोकने के प्रयास किये जाने चाहिए। नई शिक्षा नीति में भारतीय ज्ञान परंपरा सिखना आवश्यक है। इस सेमीनार में प्रमुख रूप से महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक राव जी चौव्हाण, पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डी.पी. सावंत, कार्यकारी सदस्य नरेंद्र चौव्हाण सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

- Advertisement -

- Advertisement -
TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, GRAND NEWS, Latest News In CG, Raipur Latest News, मैट्स विश्वविद्यालय
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG NEWS : अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी के फोड़े आँख, धारदार हथियार से प्राइवेट पार्ट में किये कई वार....कहा- मारना नहीं तड़पाना चाहता था BIG NEWS : अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी के फोड़े आँख, धारदार हथियार से प्राइवेट पार्ट में किये कई वार….कहा- मारना नहीं तड़पाना चाहता था
Next Article BREAKING: 3 दिन बंद रहेंगे आठवीं तक के स्कूल, ऑनलाइन होगी पढाई BREAKING: 3 दिन बंद रहेंगे आठवीं तक के स्कूल, ऑनलाइन होगी पढ़ाई

Latest News

CG NEWS: कमार जनजाति के मासूम: मां नहीं, पिता जेल में, और सपनों का सहारा बना कोई और
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 27, 2025
CG NEWS: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज पहुंचे मुड़ागांव जंगल की कटाई का किया पुरजोर विरोध
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 27, 2025
CG NEWS: अपर कलेक्टर के विरुद्ध कार्यवाही की मांग को लेकर सौपा ज्ञापन।
Grand News छत्तीसगढ़ नारायणपुर June 27, 2025
CG NEWS: महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई,गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 400 किलो माल के साथ तस्कर गिरफ्ता
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ महासमुंद June 27, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?