Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : छठी कार्यक्रम में चिकन-मटन खाने के बाद 15 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार, 8 साल की बच्ची की मौत, सीएम साय ने जताया दुख 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
कोंडागांवछत्तीसगढ़

CG NEWS : छठी कार्यक्रम में चिकन-मटन खाने के बाद 15 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार, 8 साल की बच्ची की मौत, सीएम साय ने जताया दुख 

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/02/14 at 8:20 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -

कोंडागांव। CG NEWS : जिले में 4 बच्चों समेत 15 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए हैं। वहीं 8 साल की बच्ची की मौत भी हो गई। बुधवार को छठी कार्यक्रम में चिकन-मटन खाने से 15 लोग बीमार हुए थे, जो अस्पताल में भर्ती है। आश्रम में पढ़ने वाली कक्षा दूसरी की छात्रा जयंती कोर्राम भी फूड पॉइजनिंग की शिकार हुई थी। बच्ची को अस्पताल ले जाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना मर्दापाल थाना इलाके के हंगवा गांव की है। गंभीरता को देखते हुए मंत्री केदार कश्यप भी अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने पीड़ितों का हालचाल जाना, साथ ही उन्होंने डॉक्टरों और अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए। वहीं अब प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना पर दुख जताया है। सीएम ने सोशल में लिखा –

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

“कोंडागांव जिले के मर्दापाल क्षेत्र के ग्राम हंगवा में फूड पॉइजनिंग से एक बच्ची की मृत्यु और 15 लोगों के बीमार होने की खबर अत्यंत दुःखद है। घटना की जानकारी मिलते ही मंत्रिमंडल के साथी श्री केदार कश्यप जी ने जिला अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों का हालचाल जाना। मामले में अधिकारियों एवं चिकित्सकों को इलाज की बेहतर व्यवस्था के लिए निर्देशित किया गया है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने व पीड़ितों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।”

डॉक्टर बोले- हो रहा सुधार

- Advertisement -

सिविल सर्जन डॉ. आर.सी. ठाकुर के मुताबिक, अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों की स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है। विशेष रूप से अंतू राम, जिनकी स्थिति अधिक गंभीर थी, उनके स्वास्थ्य में भी सकारात्मक बदलाव देखा जा रहा है। डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि मरीजों को पूरी स्वस्थ होने के बाद ही अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी।

- Advertisement -

प्रभावित परिवारों से मिली स्वास्थ्य विभाग की टीम

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चला रही हैं। उन्होंने खुद हंगवा का दौरा किया और प्रभावित परिवारों की जांच की। विभाग की टीमें घर-घर जाकर उन सभी लोगों की जांच कर रही हैं जिन्होंने उस कार्यक्रम में भोजन किया था।

ये है पूरी घटना

बुधवार को हंगवा गांव में तुलाराम कोर्राम ने अपनी बेटी का छठी कार्यक्रम रखा था जहां चिकन-मटन खाने के बाद गांव के 15 लोग बीमार हो गए थे। इनमें बच्चे-बूढ़े सभी शामिल थे। पेट दर्द और दस्त की शिकायत के बाद सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बताया जा रहा है बच्ची जयंती कोर्राम (8) हंगवा आश्रम की कक्षा दूसरी की छात्रा थी। जिसे जगदलपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। वहीं भर्ती मरीजों में सविता, तुमेश्वरी मांडवी, दीपिका (13 साल), पंचू, अनिल कुमार, सविता मांडवी (11 साल), अन्तु कोर्राम, राजनयी, सारिका कोर्राम (14 साल), हर्षिता कोर्राम, सुमति कोर्राम, पूजा कोर्राम, असमन कोर्राम, सोनई कोर्राम और असिका कोर्राम (17 साल) शामिल हैं।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, GRAND NEWS CHHATTISGARH
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Sahil Khan Wedding : एक्टर Sahil Khan ने दुनिया की सबसे ऊंची इमारत में की दूसरी शादी, वैलेंटाइन डे पर किया रिवील, 26 साल छोटी है दुल्हन 
Next Article CG NEWS : महाकुंभ से श्रद्धालुओं को लेकर लौट रही टूरिस्ट बस की स्कॉर्पियो से भिड़ंत, एक की मौत, 7 घायल CG NEWS : महाकुंभ से श्रद्धालुओं को लेकर लौट रही टूरिस्ट बस की स्कॉर्पियो से भिड़ंत, एक की मौत, 7 घायल

Latest News

GRAND NEWS: सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई ने स्व रामजीलाल अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
CG NEWS: छत्तीसगढ़ में शालाओं और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण से शिक्षा में नया संतुलन
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
CG NEWS: चिन्नास्वामी स्टेडियम हादसे पर सीएम साय ने जताया शोक, सरकार से की राहत कार्यों में तेजी लाने की अपील
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
CG Road Accident: तेज रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्घटना राजिम June 4, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?