Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: GRAND NEWS : नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत, ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन होरा ने सीएम साय, चुनाव प्रभारी भूपेन्द्र सवन्नी और निर्वाचित सभी महापौर को दी बधाई 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

GRAND NEWS : नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत, ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन होरा ने सीएम साय, चुनाव प्रभारी भूपेन्द्र सवन्नी और निर्वाचित सभी महापौर को दी बधाई 

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/02/15 at 11:10 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

रायपुर। GRAND NEWS : छत्तीसगढ़ में नगर निगमों, नगर निकाय और नगर पंचायत चुनावों में बीजेपी एक बार फिर अपना परचम लहराने में कामयाब हुई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व नगरीय निकाय चुनाव समिति के प्रदेश संयोजक भूपेंद्र सिंह सवन्नी के नेतृत्व में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। आज का दिन राजनीति के क्षेत्र में छत्‍तीसगढ़ के इतिहास में स्‍वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पर प्रदेश की जनता ने फिर से भरोसा जताया है, चुनावी नतीजों से साफ है कि बीजेपी ने प्रदेश में हर स्तर पर मजबूती से पकड़ बना ली है।

- Advertisement -

इस अवसर पर ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और संयोजक भूपेन्द्र सवन्नी को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री होरा ने निकाय चुनावों में भाजपा की शानदार जीत को शहरी व नगरीय जनता की जीत बताया। साथ ही कहा कि साय सरकार के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से विकास के नित-नए आयाम गढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल-इंजन सरकार द्वारा क्रियान्वित हो रहीं जन-कल्याणकारी व जनजातीय-हितैषी योजनाओं पर प्रदेशवासियों के अटूट विश्वास का प्रतीक है। यही वजह है कि जनता ने भाजपा पर भरोसा जताते हुए यह बड़ी जीत दिलाई है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

श्री होरा ने कहा कि मैं आश्वस्त हूँ कि भाजपा नगरीय निकायों में विकास कार्यों को गति देकर मूलभूत सुविधाएं जुटाने के अपने संकल्पों को पूरा करने पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेगी और जनकल्याण के संकल्प के साथ विकास के नए अध्याय लिखेगी।

- Advertisement -

वहीं छत्तीसगढ़ में सभी 10 नगर निगमों पर भाजपा की बड़ी जीत पर उन्होंने रायपुर महापौर मीनल चौबे, बिलासपुर महापौर पूजा विधानी, दुर्ग महापौर अल्का बाघमार, राजनांदगांव महापौर मधुसूदन यादव, चिरमिरी महापौर रामनरेश राय, रायगढ़ महापौर जीवर्धन चौहान, धमतरी महापौर रामू रोहरा, कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत अंबिकापुर महापौर मंजूषा भगत और जगदलपुर महापौर संजय पांडे के साथ रायपुर के सभी नगर निगम वार्डों के विजयी पार्षद प्रत्याशियों को बधाई दी है।

- Advertisement -

बता दें कि भाजपा ने सभी 10 नगर निगम में प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की है। साथ ही 49 नगर पारिषद में से 33 में बीजेपी ने परचम लहराया है और 114 नगर पंचायतों में से 84 में बीजेपी ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की है।

 

ALSO READ : Nikay Chunav Results 2025 : छत्तीसगढ़ में सभी 10 नगर निगमों पर भाजपा का कब्जा, देखें किसने कहां से मारी बाजी 

ALSO READ : CG Nikay Chunav 2025 Results : छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों में BJP की बंपर जीत, CM साय बोले- स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा आज का दिन 

ALSO READ : RAIPUR NEWS : रायपुर नगर निगम के सभी 70 वार्डों के परिणाम, एक क्लिक में देखें  

TAGGED: CG BREAKING NEWS, cg news in hindi, GRAND NEWS, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG Accident : तेज रफ्तार का कहर: प्रवेश पत्र लेकर लौट रही छात्रा को ट्रक ने मारी टक्कर, हुई मौत CG Accident : तेज रफ्तार का कहर: प्रवेश पत्र लेकर लौट रही छात्रा को ट्रक ने मारी टक्कर, हुई मौत
Next Article गरियाबंद में महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल, रेणुका, मधु, बिंदु और पुष्पा ने परचम लहराया,नगर विकास में बढ़ेगा महिलाओं का प्रभाव, राजनीति में दिखी नई पहल!

Latest News

Chhattisgarh : 45 साल बाद पूरी होगी पीपरछेड़ी सिंचाई परियोजना – मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक स्वीकृति
Chhattisgarh : 45 साल बाद पूरी होगी पीपरछेड़ी सिंचाई परियोजना – मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक स्वीकृति
छत्तीसगढ़ May 9, 2025
CG NEWS :महाराणा प्रताप जयंती पर निकाली शोभायात्रा, बेटियों ने दिखाया शौर्य 
Grand News छत्तीसगढ़ May 9, 2025
Airport closed : पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 15 मई तक बंद रहेंगे 24 एयरपोर्ट
Airport closed : पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 15 मई तक बंद रहेंगे 24 एयरपोर्ट
Breaking News NATIONAL देश May 9, 2025
India Pakistan War : भारतीय सशस्त्र बलों ने जम्मू, पठानकोट और सांबा में मार गिराए गए पाकिस्तानी ड्रोन, कई स्थानों पर किया गया ब्लैकआउट 
India Pakistan War : भारतीय सशस्त्र बलों ने जम्मू, पठानकोट और सांबा में मार गिराए गए पाकिस्तानी ड्रोन, कई स्थानों पर किया गया ब्लैकआउट 
Breaking News NATIONAL अंतराष्ट्रीय देश May 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?