रायपुर। GRAND NEWS : छत्तीसगढ़ में नगर निगमों, नगर निकाय और नगर पंचायत चुनावों में बीजेपी एक बार फिर अपना परचम लहराने में कामयाब हुई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व नगरीय निकाय चुनाव समिति के प्रदेश संयोजक भूपेंद्र सिंह सवन्नी के नेतृत्व में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। आज का दिन राजनीति के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पर प्रदेश की जनता ने फिर से भरोसा जताया है, चुनावी नतीजों से साफ है कि बीजेपी ने प्रदेश में हर स्तर पर मजबूती से पकड़ बना ली है।
इस अवसर पर ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और संयोजक भूपेन्द्र सवन्नी को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री होरा ने निकाय चुनावों में भाजपा की शानदार जीत को शहरी व नगरीय जनता की जीत बताया। साथ ही कहा कि साय सरकार के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से विकास के नित-नए आयाम गढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल-इंजन सरकार द्वारा क्रियान्वित हो रहीं जन-कल्याणकारी व जनजातीय-हितैषी योजनाओं पर प्रदेशवासियों के अटूट विश्वास का प्रतीक है। यही वजह है कि जनता ने भाजपा पर भरोसा जताते हुए यह बड़ी जीत दिलाई है।
श्री होरा ने कहा कि मैं आश्वस्त हूँ कि भाजपा नगरीय निकायों में विकास कार्यों को गति देकर मूलभूत सुविधाएं जुटाने के अपने संकल्पों को पूरा करने पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेगी और जनकल्याण के संकल्प के साथ विकास के नए अध्याय लिखेगी।
वहीं छत्तीसगढ़ में सभी 10 नगर निगमों पर भाजपा की बड़ी जीत पर उन्होंने रायपुर महापौर मीनल चौबे, बिलासपुर महापौर पूजा विधानी, दुर्ग महापौर अल्का बाघमार, राजनांदगांव महापौर मधुसूदन यादव, चिरमिरी महापौर रामनरेश राय, रायगढ़ महापौर जीवर्धन चौहान, धमतरी महापौर रामू रोहरा, कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत अंबिकापुर महापौर मंजूषा भगत और जगदलपुर महापौर संजय पांडे के साथ रायपुर के सभी नगर निगम वार्डों के विजयी पार्षद प्रत्याशियों को बधाई दी है।
बता दें कि भाजपा ने सभी 10 नगर निगम में प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की है। साथ ही 49 नगर पारिषद में से 33 में बीजेपी ने परचम लहराया है और 114 नगर पंचायतों में से 84 में बीजेपी ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की है।
ALSO READ : Nikay Chunav Results 2025 : छत्तीसगढ़ में सभी 10 नगर निगमों पर भाजपा का कब्जा, देखें किसने कहां से मारी बाजी
ALSO READ : RAIPUR NEWS : रायपुर नगर निगम के सभी 70 वार्डों के परिणाम, एक क्लिक में देखें