कांकेर। नगर निकाय मतगणना : नगर निकाय चुनाव: नगर निकाय चुनाव के तहत वार्डों के नतीजे आना शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझानों में भाजपा ने अध्यक्ष पद पर बढ़त बना ली है। वहीं, वार्ड स्तर पर भी दोनों प्रमुख दलों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। उदय नगर वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है, जिससे कांग्रेस खेमे में उत्साह देखा जा रहा है। दूसरी ओर, संजय नगर वार्ड में भाजपा प्रत्याशी ने जीत हासिल कर पार्टी को मजबूती दी है। नगर के अन्य वार्डों में भी मतगणना जारी है और दोनों ही दलों के समर्थक अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत को लेकर उत्सुक हैं। आगे के नतीजों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।