Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : भाजपा सरकार की वादाखिलाफी और कुशासन के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा – कांग्रेस अध्यक्ष
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG NEWS : भाजपा सरकार की वादाखिलाफी और कुशासन के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा – कांग्रेस अध्यक्ष

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/02/16 at 10:28 AM
Aishwarya Dwivedi
Share
3 Min Read
CG NEWS : भाजपा सरकार की वादाखिलाफी और कुशासन के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा – कांग्रेस अध्यक्ष
CG NEWS : भाजपा सरकार की वादाखिलाफी और कुशासन के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा – कांग्रेस अध्यक्ष
SHARE

रायपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने नगरी निकाय चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चुनाव परिणाम हमारी अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं रहे, लेकिन कांग्रेस पार्टी जनादेश को शिरोधार्य करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पूरी ताकत और एकजुटता से चुनाव लड़ा, जिसमें सभी वरिष्ठ नेता चुनाव अभियान का प्रमुख हिस्सा बने रहे। पार्टी ने अपने सिद्धांतों से कोई समझौता नहीं किया, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चुनाव प्रक्रिया में सत्ता का दुरुपयोग किया।

दीपक बैज ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने पहले चुनाव टालने की कोशिश की, फिर तारीखों में बदलाव किया। चुनाव प्रक्रिया को लेकर भी लगातार बदलाव किए गए—पहले मतदान बैलेट पेपर से कराने की घोषणा हुई, फिर इसे ईवीएम से कराने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि ईवीएम से मतदान सुनिश्चित होने के बाद अध्यक्ष और पार्षदों के लिए मशीनों को जोड़ दिया गया, लेकिन वीवीपैट की व्यवस्था नहीं की गई, जबकि सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट निर्देश है कि ईवीएम के साथ वीवीपैट का उपयोग किया जाना चाहिए।

- Advertisement -
Ad image

उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान 100 से अधिक स्थानों पर ईवीएम में खराबी की शिकायतें आईं, लेकिन किसी तरह मतदान संपन्न हुआ। भाजपा ने सत्ता और धनबल का दुरुपयोग कर चुनाव में जनता को प्रभावित करने के लिए शराब और अन्य सामग्रियों का वितरण किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रशासन और पुलिस के माध्यम से प्रताड़ित किया गया, जबरन थानों में बंद रखा गया। बावजूद इसके, कांग्रेस कार्यकर्ता डटे रहे और जनता के मुद्दों को लेकर संघर्षरत रहे।

- Advertisement -

बैज ने कहा कि इन नतीजों से कांग्रेस निराश जरूर है, लेकिन हताश नहीं। प्रमुख विपक्षी दल के रूप में कांग्रेस जनता के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखेगी और भाजपा सरकार के कुशासन के खिलाफ लड़ाई और तेज होगी। उन्होंने कहा कि इस परिणाम से भाजपा सरकार के जनविरोधी फैसलों और भ्रष्टाचार की माफी नहीं हो जाती। एक साल में सरकार ने जो वादाखिलाफी की है, बिगड़ती कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार के मामलों में सरकार आज भी कटघरे में खड़ी है। कांग्रेस विपक्ष की भूमिका निभाते हुए सरकार को लगातार सचेत करती रहेगी ताकि जनता से किए गए वादे केवल कागजों तक सीमित न रह जाएं।

- Advertisement -
TAGGED: cg news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : केंद्रीय टीम ने की स्वास्थ्य सेवाओं गहन समीक्षा, जिला अस्पताल सहित विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों की प्रशंसा की CG NEWS : केंद्रीय टीम ने की स्वास्थ्य सेवाओं गहन समीक्षा, जिला अस्पताल सहित विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों की प्रशंसा की
Next Article CG NEWS : नेशनल हाईवे 53 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर चालक की जलकर मौत CG NEWS : नेशनल हाईवे 53 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर चालक की जलकर मौत

Latest News

CG NEWS: DKS अस्पताल के 2 करोड़ टर्नओवर और 5 करोड़ नेटवर्थ वाले टेंडर पर बवाल, धोबी समाज और लांड्री संगठन ने उठाई आपत्ति
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 28, 2025
CG NEWS: जांजगीर पुलिस हो रही अपग्रेड मोबाइल ऐप से विवेचकों के लिए काम होगा अब और आसान नई तकनीकी के उपयोग से आएगी विवेचना में तेजी
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 28, 2025
CG NEWS: छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिज़ाज, आज से गरज-चमक के साथ बारिश के आसार!
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 28, 2025
CG NEWS: जांजगीर-चांपा में 2 करोड़ की ब्राउन शुगर, गांजा और नशीली दवाएं जलाकर नष्ट, भट्ठी में किया गया डिस्पोजल
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 28, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?