Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : बरात में डीजे पर नाच रहे दो दोस्तों पर चाकू से हमला, विवाद का कारण बना बच्चा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG NEWS : बरात में डीजे पर नाच रहे दो दोस्तों पर चाकू से हमला, विवाद का कारण बना बच्चा

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/02/17 at 11:40 AM
Aishwarya Dwivedi
Share
2 Min Read
CG NEWS : बरात में डीजे पर नाच रहे दो दोस्तों पर चाकू से हमला, विवाद का कारण बना बच्चा
CG NEWS : बरात में डीजे पर नाच रहे दो दोस्तों पर चाकू से हमला, विवाद का कारण बना बच्चा
SHARE

जांजगीर-चांपा।CG NEWS : चांपा के बंधवा तालाब के पास एक शादी समारोह के दौरान डीजे पर नाच रहे दो युवकों पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर कर दिया गया। घटना चांपा थाना क्षेत्र की है।

बच्चे को मारने की बात पर हुआ विवाद

- Advertisement -
Ad image

घायल युवक साहिल पटेल (25 वर्ष) ने बताया कि वह अपने दोस्त रामधान पटेल (22 वर्ष) के साथ ग्राम गोविंदा से चांपा में एक शादी में शामिल होने आया था। शादी समारोह में डीजे पर नाचने के दौरान दो युवक—गोलू मांझी और श्रवण—एक बच्चे को लेकर आए और पूछने लगे कि उसे किसने मारा। वे जबरन बच्चे से पहचान कराने की कोशिश कर रहे थे।

- Advertisement -

कुछ देर बाद दोनों युवक वापस आए और रामधान पटेल से मारपीट करने लगे। इसी दौरान एक चाकू जैसे धारदार हथियार से उसकी पीठ पर हमला कर दिया। जब साहिल बीच-बचाव करने आया तो उसके पीठ पर भी चाकू से वार कर दिया गया।

- Advertisement -

गंभीर रूप से घायल, बिलासपुर रेफर

घटना के बाद बारात में शामिल अन्य युवकों ने किसी तरह घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, रामधान पटेल की पीठ पर 3 इंच चौड़ा और 4 इंच गहरा घाव हुआ है, जिससे उसके सीने के नीचे का हिस्सा प्रभावित हुआ है। वहीं, साहिल पटेल को मामूली चोटें आई हैं।

TAGGED: cg news, जांजगीर-चांपा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Three-tier Panchayat elections : छुईखदान में मतदान जारी, मतदाताओं में दिखा भारी उत्साह Three-tier Panchayat elections : छुईखदान में मतदान जारी, मतदाताओं में दिखा भारी उत्साह
Next Article छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन को हाईटेक बनाने का काम शुरू हो गया है। स्टेशन पर एयरपोर्ट की तरह प्रवेश और निकाय द्वार बनेगा।  इसके लिए 42 लिफ्ट और 21 एक्सीलेटर बनाए जाएंगे CG: हाईटेक बनेगा रायपुर रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट की तर्ज पर होगी एंट्री- एग्जिट, मल्टीलेवल पार्किंग की भी होगी सुविधा

Latest News

Aaj Ka Rashifal: सावन का पहला गुरुवार लाएगा किस्मत में बदलाव! जानिए आज आपकी राशि का सितारा क्या कहता है
Grand News राशिफल July 3, 2025
CG News : पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त के निधन पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने व्यक्त किया गहरा शोक
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 2, 2025
CG NEWS: गरियाबंद में फाइनेंस कंपनी के नाम पर 32 महिलाओं से 21 लाख की ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार
Grand News छत्तीसगढ़ जशपुर July 2, 2025
CG NEWS: गरियाबंद में फाइनेंस कंपनी के नाम पर 32 महिलाओं से 21 लाख की ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ July 2, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?