Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : पत्नी ने की पति की हत्या, आए दिन चरित्र शंका को लेकर होता था विवाद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
क्राइमछत्तीसगढ़

CG NEWS : पत्नी ने की पति की हत्या, आए दिन चरित्र शंका को लेकर होता था विवाद

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/02/18 at 3:25 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

गौरेला पेंड्रा मरवाही। CG NEWS: पत्नी ने अपना ही सुहाग उजाड़ लिया, इधर मां की करतूत बेटे को पता चली, तो वो खुद ही अपनी मां को लेकर थाने पहुंचा और पुलिस के हवाले कर दिया। मामला छत्तीसगढ़ के गौरेला पेन्ड्रा मरवाही विकासखंड का है। आरोप है कि पति चरित्रशंका को लेकर आए दिन पत्नी से विवाद करता था। जिससे नाराज होकर पत्नी ने ये खौफनाक कदम उठाया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

पत्नी ने घर मे सो रहे पति को टांगिया मारकर जान ले ली। वारदात को अंजाम देने के बाद काम से घर लौटे बेटे को पूरी घटना की जानकारी दी और थाने पहुचकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है। दरअसल पूरा मामला मरवाही थाना क्षेत्र के बघररा गांव के मटियाटोला की है जहाँ पर रहने वाले घोरे लाल पूरी और उसकी पत्नी वेदकुवर पूरी का आए दिन विवाद होता रहता था।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

पति घोरे लाल हमेशा पत्नी वेद कुँवर पर उसके चरित्रशंका को विवाद करता था। घटना दिवस को घर के पास रहने वाले घनी राम के घर छठी का कार्यक्रम हो रहा था जहाँ दोनो पति पत्नी शामिल हुए और वापस अपने घर आ गए, जिसके बाद पति घोरे लाल और पत्नी वेदकुवर का फिर एक बार जमकर विवाद हुआ पति के द्वारा धनीराम के घर आए मेहमानों के साथ पत्नी वेदकुवर के संबंध होने को लेकर शक करने लगा।

 

विवाद के बाद पति घोरे लाल घर मे सो गया उसी दौरान नाराज पत्नी घर मे रखे टांगिया से पति घोरेलाल के गले मे दो बार वार किया जिससे वो वही मृत हो गया। पत्नी घर के सामने जाकर रो रही थी, जब उसका बेटा राजकुमार पूरी घर पहुचा तो माँ के द्वारा घटना की जानकारी दी, तो बेटा घर के अंदर जाकर देखा। बिस्तर पर पिता घोरे लाल मृत अवस्था में पड़े थे।

जिसके बाद बेटे के द्वारा पूरे घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी और माँ को लेकर मरवाही थाने पहुचा जहा पर आरोपी पत्नी के द्वारा पति घोरेलाल की हत्या किए जाने का जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है। पुलिस अधिकारी की माने तो पति के द्वारा चरित्र शंका से परेशान होकर पत्नी ने घर मे सो रहे पति को टांगिया मारकर मौत के घाट उतार दिया।। आए दिन पति के द्वारा चरित्र शंका से पत्नी परेशान थी।

TAGGED: cg news, CRIME NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article लोकतंत्र का अनोखा संगम: आमदी में पति-पत्नी बने पंच, जनता ने भरोसे की जोड़ी को दिया जनादेश,रेखा ठाकुर बनीं सरपंच
Next Article CG NEWS : शिवांगी की जीत सुनिश्चित, प्रदेश से लेकर पंचायत तक भाजपा सरकार की जीत तय

Latest News

CG BREAKING : बीजापुर में नक्सलियों का खूनी खेल, कांग्रेस नेता को धारदार हथियार से मार डाला
CG BREAKING : बीजापुर में नक्सलियों का खूनी खेल, कांग्रेस नेता को धारदार हथियार से मार डाला
छत्तीसगढ़ बीजापुर May 12, 2025
लॉन्च से पहले लीक हो गए Moto G86 Power के फीचर्स
लॉन्च से पहले लीक हो गए Moto G86 Power के फीचर्स, जानिए क्या है खास
Technology May 12, 2025
CG NEWS : हसौद परसदा चौक में बेलोरो और आर्टिका की टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल
CG NEWS : हसौद परसदा चौक में बेलोरो और आर्टिका की टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल
Grand News May 12, 2025
CG NEWS :समाधान शिविर में पहुंचे कलेक्टर, 84 में से 60 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण
CG NEWS :समाधान शिविर में पहुंचे कलेक्टर, 84 में से 60 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण
Grand News May 12, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?