Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: New Delhi : HUDCO ने सरकार को सौंपा 307.79 करोड़ का अंतरिम लाभांश चेक, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने की सराहना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

New Delhi : HUDCO ने सरकार को सौंपा 307.79 करोड़ का अंतरिम लाभांश चेक, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने की सराहना

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/02/18 at 11:26 AM
Aishwarya Dwivedi
Share
2 Min Read
New Delhi : HUDCO ने सरकार को सौंपा 307.79 करोड़ का अंतरिम लाभांश चेक, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने की सराहना
New Delhi : HUDCO ने सरकार को सौंपा 307.79 करोड़ का अंतरिम लाभांश चेक, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने की सराहना
SHARE

नई दिल्ली। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (HUDCO) के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि कंपनी भारत के शहरी परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। सतत् आवास समाधान और शहरी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में HUDCO का योगदान सराहनीय है।

HUDCO की प्रतिबद्धता ‘सभी के लिए आवास’ और विश्वस्तरीय शहरी बुनियादी ढांचे के सरकार के विजन को साकार करने में सहायक सिद्ध हो रही है। यह बात केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने उस समय कही जब HUDCO के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक संजय कुलश्रेष्ठ ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 307.79 करोड़ रुपये का अंतरिम लाभांश चेक केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल को सौंपा।

- Advertisement -
Ad image

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के अलावा, मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एसपी सिंह, HUDCO के निदेशक (कॉरपोरेट प्लानिंग) एम. नागराज और निदेशक (वित्त) दलजीत सिंह खत्री भी उपस्थित रहे।

- Advertisement -

HUDCO के प्रभावशाली वित्तीय प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए, तोखन साहू ने कहा कि मोदी सरकार के गतिशील नेतृत्व में HUDCO ने मजबूत वित्तीय प्रदर्शन दिखाया है। इससे देशभर में आवास और शहरी विकास परियोजनाओं को सतत समर्थन मिलता रहा है। HUDCO ने न केवल आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए आवास परियोजनाओं के वित्त पोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, बल्कि प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को भी सहयोग दिया है, जिससे शहरी विकास को गति मिली है।

- Advertisement -

तोखन साहू ने आगे कहा कि सतत और समावेशी शहरीकरण पर निरंतर ध्यान केंद्रित करते हुए, HUDCO सरकार के महत्वाकांक्षी शहरी विकास लक्ष्यों को पूरा करने में एक प्रमुख भूमिका निभा रहा है। यह लाभांश भुगतान HUDCO की उत्कृष्ट संचालन क्षमता और भारत के शहरी विकास के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

 

TAGGED: NEW DELHI
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : जनता का भरोसा बरकरार, पान विक्रेता लक्ष्मी साहू लगातार पांचवीं बार बने पार्षद CG NEWS : जनता का भरोसा बरकरार, पान विक्रेता लक्ष्मी साहू लगातार पांचवीं बार बने पार्षद
Next Article CG: अवैध महुआ शराब के खिलाफ कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 55 लीटर शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार CG: अवैध महुआ शराब के खिलाफ कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 55 लीटर शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Latest News

CG NEWS: मुख्यमंत्री ने आईआईएम रायपुर परिसर में किया सुशासन वाटिका का शुभारंभ
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 8, 2025
CG NEWS: थाना परिसर में भाजपा नेत्री ने किसान को पीटा, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 
Grand News VIRAL VIDEO कोरबा छत्तीसगढ़ June 8, 2025
CG NEWS : आवारा कुत्ते के काटने से युवक की मौत
Grand News June 8, 2025
CG NEWS: नशे की लत और शौक पूरा करने के लिए दुकान को बनाया निशाना, गणेश मोबाइल शॉप में हुई चोरी का पर्दाफाश, 2 नाबालिग समेत 5 आरोपी गिरफ्तार।
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?