Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव, अगले दो दिन बारिश के आसार, गिरेगा तापमान 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव, अगले दो दिन बारिश के आसार, गिरेगा तापमान 

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/02/19 at 2:37 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

 

रायपुर। CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ के मौसम में उलटफेर का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन यानी 20 से 22 फरवरी के बीच बस्तर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के जिलों में बारिश के आसार जताए हैं। कल (गुरुवार) से कुछ जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है।

- Advertisement -
Ad image

प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। वहीं अधिकतम तापमान स्थिर बना हुआ है। मंगलवार को जगदलपुर प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां दिन का तापमान 34.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे ठंडा अंबिकापुर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री रिकॉर्ड किया।

- Advertisement -
मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि प्रदेश के कई भागों बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 21 और 22 फरवरी को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में एक-दो जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। इस बीच बादल छाए रहने की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश में तीन दिनों तक कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। इस बीच न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में गिरावट हो सकती है।

रायपुर में नॉर्मल से 3 डिग्री अधिक रहा पारा

- Advertisement -

मंगलवार को रायपुर में दिन का तापमान 34.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से करीब 3 डिग्री अधिक था। वहीं रात का तापमान 19.4 डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आज मौसम साफ रहेगा और दिन का तापमान 35 डिग्री और रात का तापमान 20 डिग्री के बीच रहेगा।

बिलासपुर में भी चुभने लगी धूप, पारा 3 डिग्री ज्यादा

यहां अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक रहा। वहीं रात का तापमान 18.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, यह भी सामान्य 1.5 डिग्री अधिक था।

सरगुजा संभाग में कल से लुढ़केगा पारा

सरगुजा संभाग के जिलों में भी दिन और रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यहां कल से मौसम में बदलाव होगा और रात के तापमान में गिरावट होने की संभावना है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो 3.7 डिग्री अधिक था। वहीं रात का तापमान 12.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बलरामपुर में 30.6 डिग्री, सूरजपुर में 31.4 डिग्री, कोरिया में 30.5 डिग्री टेम्प्रेचर रिकॉर्ड किया गया।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, CG WEATHER UPDATE, GRAND NEWS, GRAND NEWS Raipur, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : तीन स्थानीय अवकाश की घोषणा, देखें आदेश  CG NEWS : तीन स्थानीय अवकाश की घोषणा, देखें आदेश 
Next Article जनपद की जंग तेज! गरियाबंद-मैनपुर में भाजपा आगे, कांग्रेस की सियासी चालें तेज सरपंच से जनपद तक भगवा लहर, जोड़तोड़ के खेल का बड़ा इम्तिहान! गोपनीय ठिकानों पर जनपद सदस्य, सरकार बनाने की रस्साकशी शुरू!

Latest News

Accident News : तेज रफ्तार टक्कर में बोलेरो पलटी, महिला की मौत, 8 गंभीर घायल — पूर्व विधायक धनेन्द्र साहू ने दिखाया मानवता का परिचय
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्घटना राजिम June 30, 2025
CG NEWS: शाला प्रवेशउत्सव मे शामिल हुए विधायक अनुज, विद्यालयों में प्रवेश लेने वाले नन्हे मुन्ने बच्चे आने वाले कल का भविष्य हैं-अनुज
Grand News छत्तीसगढ़ June 30, 2025
Rashmika Mandanna: पुष्पा गर्ल रश्मिका मंदाना ने किया डिजिटल डेब्यू, कहा- अब दिखेगा मेरा रियल अवतार
bollywood Grand News मनोरंजन June 30, 2025
CG News : पटवारी सुरेश मिश्रा सुसाइड केस: साजिश के खुलासे के बाद पटवारी संघ का हल्लाबोल, निष्पक्ष जांच की मांग
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 30, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?