Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading:   App Ban : भारत सरकार ने 119 ऐप्स को किया बैन, कहीं आप तो नहीं कर रहे यूज !
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
देश

  App Ban : भारत सरकार ने 119 ऐप्स को किया बैन, कहीं आप तो नहीं कर रहे यूज !

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/02/20 at 4:25 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

डेस्क। App Ban : भारत सरकार ने कथित तौर पर 119 ऐप्स को ब्लॉक करने के आदेश जारी किए हैं। इनमें से ज्यादातर चीन (China) और हांगकांग के ऐप्स थे। भारत सरकार का ये बड़ा फैसला साल 2020 के बाद आया जब भारत ने TikTok समेत 100 चीनी ऐप्स (Chinese Apps) पर प्रतिबंध लगा दिया था। हालांकि 2021 और 22 में भी कई ऐप्स ब्लॉक किए गए लेकिन उनकी संख्या इतनी ज्यादा नहीं थी।

Contents
सिंगापुर, अमेरिका के भी ऐप्स ब्लॉकअभी भी कुछ ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध

सिंगापुर, अमेरिका के भी ऐप्स ब्लॉक

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक लूमेन डेटाबेस पर गूगल (Google) के खुलासे के हवाले से बताया गया है कि य़े आदेश भारत सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69A के तहत जारी किए गए हैं। जिसके मुताबिक केंद्र सरकार को राष्ट्रीय सुरक्षा, संप्रभुता या सार्वजनिक व्यवस्था के हित में ऑनलाइन कंटेंट तक सार्वजनिक पहुंच को रोका जाता है। ब्लॉक किए गए ज्यादातर ऐप्स वीडियो और वॉयस चैट प्लेटफॉर्म हैं। चीन और हांगकांग के अलावा कुछ ऐप्स सिंगापुर, अमेरिका, UK और ऑस्ट्रेलिया के भी हैं।

- Advertisement -
Ad image

अभी भी कुछ ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध

भारत के बैन किए 119 ऐप्स में से कुछ ऐप्स अभी Google Play Store पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। इस संबंध में गूगल का कहना है कि वो सरकार के साथ मिलकर काम करेगा और जल्द ही इन्हें प्ले स्टोर से हटा देगा। वहीं ब्लॉक होने वाले कुछ ऐप्स डेवलपर्स ने बताया कि उन्हें तो गूगल के जरिए ही अपने ऐप ब्लॉक होने का पता चला। सिंगापुर के चिलचैट ऐप डेवलपर ने कहा कि भारत में उनके ब्लॉक होने से उन पर तो काफी गहरा असर पड़ेगा ही साथ ही भारतीय यूजर्स के मनोरंजन पर भी असर पड़ेगा। इधर भारत सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सुरक्षा के मद्देनजर अभी इसका सार्वजनिक खुलासा नहीं किया है।

- Advertisement -

- Advertisement -
TAGGED: Foreign Apps Blocked:, India blocked 119 apps
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : यूपीएससी की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत CG NEWS : यूपीएससी की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Next Article CG NEWS : चोरी के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दुपहिया और लोहे का सामान बरामद CG NEWS : चोरी के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दुपहिया और लोहे का सामान बरामद

Latest News

CG Crime: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: “संकल्प से सिद्ध” अभियान के तहत भाजपा बताएगी केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियाँ
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 7, 2025
CG NEWS: ग्राम राहटादाह में पिता की हत्या करने वाले पुत्र को धमधा पुलिस ने भेजा जेल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 7, 2025
CG NEWS: रायगढ़ केवड़ा बाड़ी आश्रय स्थल उपेक्षा का शिकार, बस स्टैंड बना असमाजिक तत्वों का अड्डा
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ June 7, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?