Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : बारात के दौरान हुए विवाद में युवक की हत्या, 08 आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG NEWS : बारात के दौरान हुए विवाद में युवक की हत्या, 08 आरोपी गिरफ्तार

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/02/20 at 11:01 AM
Aishwarya Dwivedi
Share
2 Min Read
CG NEWS : बारात के दौरान हुए विवाद में युवक की हत्या, 08 आरोपी गिरफ्तार
CG NEWS : बारात के दौरान हुए विवाद में युवक की हत्या, 08 आरोपी गिरफ्तार
SHARE

जांजगीर-चांपा। CG NEWS : थाना चांपा क्षेत्र के ज्ञान गंगा स्कूल के पास स्थित भैंसा बाजार में एक शादी समारोह के दौरान हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में 06 आरोपियों सहित 02 विधि विरुद्ध संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना 16 फरवरी 2025 को मोहन केवट की शादी के दौरान हुई, जब बारात में शामिल लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी मनोज उर्फ गोलू मांझी ने अपने साथियों के साथ मिलकर रामधन पटेल और साहिल पटेल पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय जांजगीर में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण रायपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान 18 फरवरी 2025 की सुबह रामधन पटेल की मौत हो गई। पुलिस ने दस्तावेज प्राप्त कर अन्य धाराएं जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

- Advertisement -
Ad image

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देश पर तत्काल आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप और एसडीओपी चांपा यदूमणि सिदार के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में लेढू उर्फ श्रवण यादव, दिगम्बर बरेठ, मनोज उर्फ गोलू मांझी, सागर यादव, चंद्रकांत पटेल और चंद्रप्रकाश यादव शामिल हैं। सभी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि दो विधि विरुद्ध संघर्षरत बालकों को किशोर न्यायालय में पेश करने के बाद बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा भेजा गया।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की जा रही है।

 

TAGGED: cg news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article New Delhi : दिल्ली में शपथ ग्रहण समारोह, छह नेता बने मंत्री New Delhi : दिल्ली में शपथ ग्रहण समारोह, छह नेता बने मंत्री
Next Article Three-tier Panchayat elections 2025 : छुरा जनपद में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव, शांतिपूर्ण मतदान जारी Three-tier Panchayat elections 2025 : छुरा जनपद में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव, शांतिपूर्ण मतदान जारी

Latest News

CG NEWS: भानुप्रतापपुर में ग्रामीणों का चक्का जाम: CMDC लौह खदान में मजदूर भर्ती की मांग
Grand News छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर July 21, 2025
बिग ब्रेकिंग: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
Grand News July 21, 2025
Big breaking-उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने “स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता देने और चिकित्सा सलाह का पालन करने” के लिए अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
Breaking News Grand News देश July 21, 2025
Crime News: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, डभरा पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ सक्ती July 21, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?