Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG: यात्रियों की कमी से अंबिकापुर फ्लाइट रद्द, दो दिनों से बिलासपुर नहीं पहुंची विमान सेवा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़बिलासपुर

CG: यात्रियों की कमी से अंबिकापुर फ्लाइट रद्द, दो दिनों से बिलासपुर नहीं पहुंची विमान सेवा

Aarti Beniya
Last updated: 2025/02/21 at 5:31 PM
Aarti Beniya
Share
2 Min Read
CG: यात्रियों की कमी से अंबिकापुर फ्लाइट रद्द, दो दिनों से बिलासपुर नहीं पहुंची विमान सेवा
CG: यात्रियों की कमी से अंबिकापुर फ्लाइट रद्द, दो दिनों से बिलासपुर नहीं पहुंची विमान सेवा
SHARE

बिलासपुर | CG: अंबिकापुर-बिलासपुर रूट पर संचालित फ्लाई बिग एयरलाइन की 19-सीटर फ्लाइट को यात्रियों की कमी के कारण रद्द किया जा रहा है। केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत 19 दिसंबर से इस हवाई सेवा की शुरुआत की गई थी, जिससे रायपुर, अंबिकापुर और बिलासपुर के बीच यात्रा सुगम हो सके। पहले यह सेवा सप्ताह में तीन दिन (गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार) उपलब्ध थी, जिसे बाद में बढ़ाकर सप्ताह में छह दिन कर दिया गया। हालांकि, इस रूट पर शुरू से ही यात्री संख्या बेहद कम रही, जिससे एयरलाइन को लगातार घाटा उठाना पड़ा।

- Advertisement -

फ्लाइट का शेड्यूल तय था कि यह सुबह 9 बजे रायपुर से उड़ान भरकर 10:15 बजे अंबिकापुर पहुंचेगी, फिर 10:40 बजे अंबिकापुर से रवाना होकर 11:35 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। इसके बाद 12:00 बजे बिलासपुर से अंबिकापुर के लिए रवाना होकर 12:55 पर पहुंचेगी और फिर 1:20 बजे रायपुर के लिए उड़ान भरेगी। हालांकि, यात्रियों की संख्या बढ़ने के बजाय लगातार घटती रही। शुरुआती दिनों में कभी-कभी पूरी फ्लाइट खाली भी गई, जबकि कई बार दो-चार यात्री ही सफर कर रहे थे।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

फ्लाई बिग एयरलाइन को उड़ान योजना के तहत राज्य सरकार से सब्सिडी मिल रही थी, जिससे अब तक यह सेवा जारी थी। लेकिन अब यात्रियों की संख्या इतनी कम हो गई है कि फ्लाइट का संचालन करना एयरलाइन के लिए मुश्किल हो गया है। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि पिछले दो दिनों से अंबिकापुर से बिलासपुर के लिए कोई फ्लाइट नहीं आई, जिससे पहले से टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी। यदि यही स्थिति बनी रही, तो इस रूट पर हवाई सेवा पूरी तरह बंद हो सकती है.

- Advertisement -
TAGGED: Ambikapur flight cancelled, bilaspur, BILASPUR NEWS, cg, Fly Big Airline
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Orchestra dancer's wedding : स्टेज पर सिंदूर, अब इनकार! नालंदा में आर्केस्ट्रा डांसर की शादी पर नया मोड़, बोली- अब कहां जाऊं? Orchestra dancer’s wedding : स्टेज पर सिंदूर, अब इनकार! नालंदा में आर्केस्ट्रा डांसर की शादी पर नया मोड़, बोली- अब कहां जाऊं?
Next Article Sukma News : जिला पंचायत सीईओ नम्रता जैन ने पीएम आवास के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए सख़्त निर्देश Sukma News : जिला पंचायत सीईओ नम्रता जैन ने पीएम आवास के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए सख़्त निर्देश

Latest News

Big News : तेज आंधी तूफान से 2 इंडिगो फ्लाइट क्षतिग्रस्त, की गई इमरजेंसी लैंडिंग, 227 यात्री सुरक्षित
Breaking News NATIONAL May 21, 2025
CG Accident Breaking : दो ट्रक और सवारी गाड़ी में जोरदार भिड़ंत से लगी भीषण आग, एक की मौत, तीन घायल
Breaking News छत्तीसगढ़ May 21, 2025
CG Crime : युवती से दुष्कर्म करने वाले चार दरिंदे गिरफ्तार
क्राइम छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा May 21, 2025
Arang News : पहलगाम हमले के शहीदों की याद में युवा कांग्रेस ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन, शिविर में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया
रायपुर May 21, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?