Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : राजधानी में मवेशी तस्करी का खुलासा, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG NEWS : राजधानी में मवेशी तस्करी का खुलासा, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/02/21 at 9:03 AM
Aishwarya Dwivedi
Share
2 Min Read
CG NEWS : राजधानी में मवेशी तस्करी का खुलासा, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
CG NEWS : राजधानी में मवेशी तस्करी का खुलासा, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
SHARE

रायपुर। CG NEWS : राजधानी पुलिस ने मवेशी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 मवेशियों से भरे वाहन को जब्त किया है। यह कार्रवाई माना थाना क्षेत्र में की गई, जहां पुलिस ने नाकेबंदी कर एक अशोक लीलैंड वाहन (CG 04 NP 9077) को रोका और जांच की। वाहन के अंदर अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे 11 मवेशी मिले। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक अंतरराज्यीय आरोपी भी शामिल है।

- Advertisement -

नाकेबंदी में पकड़ा गया वाहन

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

माना पुलिस को 19 फरवरी को सूचना मिली थी कि कुछ लोग चारपहिया वाहन में मवेशियों को भरकर माना की ओर आ रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर टेमरी सिग्नल के पास नाकेबंदी की गई। जब पुलिस ने वाहन को रोका और जांच की, तो पाया कि वाहन का पिछला हिस्सा तिरपाल से ढका हुआ था। तिरपाल हटाने पर उसमें 11 मवेशी भरे मिले।

- Advertisement -

आरोपियों के पास नहीं थे वैध दस्तावेज

- Advertisement -

पुलिस ने जब वाहन में सवार चारों व्यक्तियों से मवेशियों के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे, तो वे पुलिस को गुमराह करने लगे और कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू की।

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ माना थाना में धारा 11(1) घ पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 और अन्य प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

– विकास कुमार वर्मा (26) – निवासी कबीर आश्रम, सिमगा, बलौदाबाजार
– संतोष यादव (47) – निवासी यादव मोहल्ला, बागबाहरा, महासमुंद
– शेष नारायण यादव (32) – निवासी लालपुर, बागबाहरा, महासमुंद
– ख़ोरबहारा यादव (39) – निवासी तारबोर्ड, नवापाड़ा, ओडिशा

पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और मवेशी तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

TAGGED: cg news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Instagram New Features : Instagram ने DM सेक्शन में जोड़े नए फीचर्स, चैटिंग का अनुभव होगा और मजेदार Instagram New Features : Instagram ने DM सेक्शन में जोड़े नए फीचर्स, चैटिंग का अनुभव होगा और मजेदार
Next Article District Panchayat election : 7 सीटों के नतीजे घोषित, 4 पर मतदान शेष Panchayat election : 7 सीटों के नतीजे घोषित, 4 पर मतदान शेष

Latest News

CG NEWS :ईमानदारी से काम करने वाली हमारी सरकार ने जनता के सामने रखा है अपना रिपोर्ट कार्ड: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 9, 2025
India vs Pakistan : तुर्किये के ड्रोन से पाक ने किया था हमला ! नागरिकों को बनाया अपना ढाल, 36 स्थानों पर घुसपैठ का प्रयास, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी
Grand News देश May 9, 2025
CG NEWS :साइबर ठगी से सतर्कता की सीख: डीएसपी अनिल विश्वकर्मा ने NRTMT प्लांट कर्मियों को बताए साइबर अपराध और बचाव के उपाए
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 9, 2025
CG NEWS :बाहरी लोगों पर पुलिस की पैनी नजर, मरीन ड्राइव से हटाया गया डेरा
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?