Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : नन्ही मुस्कानों के संग मुख्यमंत्री साय ने मनाया अपना जन्मदिन, बालिका गृह के लिए 10 लाख रुपए स्वीकृति की घोषणा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG NEWS : नन्ही मुस्कानों के संग मुख्यमंत्री साय ने मनाया अपना जन्मदिन, बालिका गृह के लिए 10 लाख रुपए स्वीकृति की घोषणा

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/02/21 at 11:06 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -

रायपुर। CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के खम्हारडीह स्थित शासकीय बालिका गृह पहुंचकर अपना जन्मदिन नन्ही मुस्कानों के साथ सादगीपूर्वक मनाया। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने विशेष दिन को इन नन्हीं मुस्कानों के साथ साझा कर यह संदेश दिया कि समाज के हर वर्ग की खुशियों में भागीदार बनना ही सच्चे नेतृत्व की पहचान है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

मुख्यमंत्री श्री साय ने बालिका गृह में बच्चियों के संग केक काटा, उनके साथ समय बिताया और उनकी मासूम हँसी और बातों को आत्मीयता से सुना। इस दौरान बच्चियों ने अपनी छोटी-छोटी इच्छाएँ उनके सामने रखीं, जिनमें एक साउंड बॉक्स की माँग भी थी। मुख्यमंत्री ने इसे तत्काल पूरा करते हुए बालिका गृह को यह उपहार भेंट किया।इसके अलावा, उन्होंने बालिका गृह में कंप्यूटर, वॉटर कूलर एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए 10 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की, जिससे यहाँ रह रही बच्चियों की शिक्षा में कोई असुविधा न हो।

- Advertisement -

- Advertisement -

मुख्यमंत्री श्री साय ने स्कूली जीवन की यादें की साझा

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर अपने स्कूली जीवन की यादें साझा कीं। उन्होंने बताया कि उनके गाँव का प्राथमिक स्कूल खपरेल वाला था, और बारिश के दिनों में पानी टपकता था। उन्होंने बच्चियों को बताया कि वे भाग्यशाली हैं कि उन्हें एक बेहतर छात्रावास और पढ़ाई के लिए अच्छा वातावरण मिला है। उन्होंने बच्चियों को लगन और मेहनत से पढ़ाई करने की प्रेरणा दी और समझाया कि शिक्षा ही सफलता की कुंजी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने देश-दुनिया के महान व्यक्तित्वों के जीवन संघर्षों का उदाहरण देते हुए कहा कि संघर्षों से घबराने के बजाय, उन्हें अपनी ताकत बनाना चाहिए। उन्होंने बच्चियों को विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हर संभव सहायता देगी।

उल्लेखनीय है कि बालिका गृह में फिलहाल 57 बच्चियाँ रह रही हैं, जहाँ महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा उन्हें निशुल्क आवास, भोजन, शिक्षा और चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं।

इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा, महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी, रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article गफ्फू मेमन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर दी जन्मदिन की बधाई, श्री साय को छत्तीसगढ़ का सर्वश्रेष्ठ नेतृत्वकर्ता बताया,कहा— उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ लिख रहा है विकास की स्वर्णिम गाथा
Next Article CG NEWS : मुख्यमंत्री साय को मिली जन-जन की शुभकामनाएं, जन्मदिन पर मुख्यमंत्री निवास बना उल्लास का केंद्र

Latest News

CG NEWS:नंदनवन जंगल सफारी में जैव विविधता और टर्टल दिवस पर हुआ विशेष कार्यक्रम
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 25, 2025
CG NEWS:रेजांगला राज कलश यात्रा का रायगढ़ में ऐतिहासिक स्वागत, वीर अहीरों की गाथा से गूंजा शहर
Grand News छत्तीसगढ़ राजनादगांव May 25, 2025
CG NEWS:ऑपरेशन सिंदूर की ताकत दिखाने वाले सेना के सम्मान में निकली सिंदूर शौर्य यात्रा
Grand News छत्तीसगढ़ राजनांदगांव May 25, 2025
CG NEWS : आपरेशन सिन्दूर शौर्य संगोष्ठी एवं गौरव यात्रा का आयोजन गरियाबंद में संपन्न
Grand News May 25, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?