Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: मतदान केंद्र में शराब के नशे में धुत मिले पीठासीन अधिकारी, तत्काल प्रभाव से निलंबित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

मतदान केंद्र में शराब के नशे में धुत मिले पीठासीन अधिकारी, तत्काल प्रभाव से निलंबित

Vijay Sinha
Last updated: 2025/02/21 at 11:18 AM
Vijay Sinha
Share
2 Min Read
SHARE

गरियाबंद, 20 फरवरी 2025 – पंचायत चुनाव के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जिला गरियाबंद के मतदान केंद्र क्रमांक 72 (शासकीय प्राथमिक शाला, कुकदा) में तैनात पीठासीन अधिकारी छगन लाल शोनेन्द्र मतदान के दौरान शराब के नशे में धुत पाए गए।

मतदान प्रक्रिया के प्रारंभ होने के बाद ही शोनेन्द्र नशे की हालत में मतदान केंद्र में सो गए, जिससे मतदान प्रभावित हुआ। प्रशासन को मामले की जानकारी मिलने पर चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया, जिसमें यह पुष्टि हुई कि उन्होंने निर्वाचन कार्य के दौरान शराब का सेवन किया था।

- Advertisement -
Ad image

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस लापरवाही और गंभीर कदाचार को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम-3 एवं 23 का उल्लंघन माना है। इसके साथ ही, छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत श्री छगन लाल शोनेन्द्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

- Advertisement -

निलंबन आदेश के अनुसार, उनकी निलंबन अवधि के दौरान कार्यस्थल विकासखंड शिक्षा अधिकारी, गरियाबंद होगा। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

- Advertisement -

प्रशासन ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए संबंधित उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना भेज दी है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG NEWS: स्कूल जाते समय 10वीं की छात्रा को हार्ट अटैक, सड़क पर गिरी और मौत BIG NEWS: स्कूल जाते समय 10वीं की छात्रा को हार्ट अटैक, सड़क पर गिरी और मौत
Next Article Nandi Chowk in Sankara, CG BREAKING: तेज रफ्तार का कहर, नाबालिग चालक ने महिला को मारी टक्कर, मौके पर मौत

Latest News

CG NEWS: आंगनबाड़ी की खस्ता हालातों से अनभिज्ञ है महिला बाल विकास की मंत्री
Grand News छत्तीसगढ़ महासमुंद June 27, 2025
CG NEWS: सुकमा-दंतेवाड़ा-बीजापुर में बिछेगी विकास की पटरी, केंद्र ने दी बड़ी मंजूरी
Grand News छत्तीसगढ़ June 27, 2025
CG NEWS: टैक्स वसूली में तेज, बिजली बिल देने में फेल! बिलासपुर नगर निगम 230 करोड़ का बना बकायादार
Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 27, 2025
Accident News: राजिम में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, बाइक सवार दो लोग घायल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्घटना राजिम June 27, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?