Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG:10वीं की छात्रा हुई प्रेग्नेंट, गांव में प्रेमी के साथ बनाया था संबंध, बार-बार तबियत बिगड़ने पर हुई जानकारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़बलरामपुर

CG:10वीं की छात्रा हुई प्रेग्नेंट, गांव में प्रेमी के साथ बनाया था संबंध, बार-बार तबियत बिगड़ने पर हुई जानकारी

Aarti Beniya
Last updated: 2025/02/22 at 1:55 PM
Aarti Beniya
Share
3 Min Read
SHARE

बलरामपुर | CG : जिले में 10वीं की छात्रा 6 महीने की गर्भवती है। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब छात्रा की तबीयत बिगड़ने के बाद जांच के लिए अस्पताल भेजा गया और जांच कराई गई। बताया जा रहा है कि, नाबालिग छात्रा का एक युवक से अफेयर था।

- Advertisement -

महिला एवं बाल विकास, बाल कल्याण समिति (CWC) के दखल के बाद राजपुर पुलिस ने मामले में रेप का अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने भी इसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए 19 साल के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

अफेयर के बाद गांव में प्रेमी के साथ बने रिलेशन

- Advertisement -

पहाड़ी कोरवा कन्या शिक्षा परिसर में रहकर कक्षा दसवीं में पढ़ने वाली 16 साल की छात्रा का 19 साल के युवक के साथ अफेयर था। जब छात्रा गांव गई इसी दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने।

- Advertisement -

गांव से छात्रा वापस पहाड़ी कोरवा कन्या शिक्षा परिसर लौट गई। कुछ दिनों बाद उसकी तबीयत बार-बार बिगड़ने लगी। छात्रा के बार-बार तबीयत बिगड़ने पर हॉस्टल की अधीक्षिका ने उसे जांच के लिए हॉस्पिटल भेजा। डॉक्टरों ने जांच की तो पता चला कि वह 6 महीने की गर्भवती है।

CWC के पत्र पर दर्ज हुआ अपराध

परिजनों ने बलरामपुर महिला एवं बाल विकास, बाल कल्याण समिति ( सीडब्ल्यूसी) से इसकी शिकायत की। CWC के बसंत मिंज ने बताया कि 6 दिन पहले इसकी शिकायत मिली थी। बाल कल्याण समिति ने छात्रा का बयान दर्ज किया।

बयान के आधार पर CWC की ओर से FIR दर्ज करने के लिए आवेदन राजपुर थाना प्रभारी को भेजा गया। राजपुर पुलिस ने छात्रा के परिजनों को थाने बुलाया और मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 376, पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत केस दर्ज किया।

आरोपी गिरफ्तार
राजपुर थाना प्रभारी चंदन सिंह ने बताया कि, छात्रा के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बताया कि, कुछ सालों से छात्रा के साथ उसका अफेयर चल रहा था। छात्रा जब गांव गई हुई थी, तब दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने थे।

TAGGED: 10th class student gets pregnant, 10वीं की छात्रा हुई प्रेग्नेंट, BALRAMPUR, BALRAMPUR NEWS, Child Development, गांव में प्रेमी के साथ बनाया था संबंध
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BREAKING: भिलाई के मियूरा इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ा हादसा, ठेकाकर्मी की मौत CG BREAKING: भिलाई के मियूरा इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ा हादसा, ठेकाकर्मी की मौत
Next Article CG BREAKING : सभी नगर निगमों में सभापति चयन के लिए भाजपा ने की पर्यवेक्षकों की नियुक्ति, देखें किन्हें मिली कहां की जिम्मेदारी 

Latest News

GRAND NEWS : श्री अर्जन देव का शहीदी दिवस के अवसर पर दशमेश सेवा सोसाइटी द्वारा 2 जून को किया जाएगा मीठे शरबत और प्रसाद का वितरण 
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 31, 2025
CG NEWS: छत्तीसगढ़ की शान ‘बोड़ा’ ने दी बाजार में दस्तक, एक पायली पहुंची 1200 रुपए तक,गरियाबंद की सांस्कृतिक थाली में फिर से लौटी स्वाद और परंपरा की खुशबू
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ May 31, 2025
GRAND NEWS : छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का शपथ ग्रहण समारोह, ललित जैसिंघ को मिला प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष का प्रमाण पत्र
Grand News May 31, 2025
PM Kisan Samman Nidhi Yojana : किसानों के लिए खुशखबरी, इस दिन आ सकती है किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त
देश May 31, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?