Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4.65 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
क्राइमगरियाबंदछत्तीसगढ़

CG NEWS : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4.65 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/02/23 at 1:19 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

 

बस्तर। CG NEWS : जिले में अवैध शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में भानपुरी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 4.65 लाख रुपये मूल्य की अंग्रेजी शराब जब्त की और आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के निर्देशन में पुलिस टीम ने नंदपुरा डोंगरीपारा गांव में छापा मारकर लखेश्वर कश्यप (35 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आरोपी अपने घर में भारी मात्रा में मध्यप्रदेश निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब का भंडारण कर बिक्री की तैयारी में था।
जब्त शराब का विवरण:
•मैकडावल नंबर 1 – 10 पेटी (86.4 बल्क लीटर)
•गोवा व्हिस्की – 60 पेटी (540 बल्क लीटर)
•गोवा व्हिस्की (खुली पेटी) – 28 पौवे (5.04 बल्क लीटर)
•कुल जब्त शराब: 631.44 बल्क लीटर
•कुल कीमत: ₹4,65,820/-
पुलिस ने आरोपी के घर से एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन भी जब्त किया। आरोपी लखेश्वर कश्यप के खिलाफ थाना भानपुरी में अपराध क्रमांक 26/2025, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आज न्यायालय जगदलपुर में पेश किया गया। पुलिस अब इस तस्करी से जुड़े अन्य संभावित लिंक की भी जांच कर रही है।
रेड टीम में शामिल अधिकारी:
•निरीक्षक अमित पद्मशाली (थाना प्रभारी)
•उप निरीक्षक शत्रुघ्न नाग
•सहायक पुलिसकर्मी – राधेलाल कोर्राम, महेंद्र मुकेश शोरी, छबिलाल सोम, फगनू कश्यप, शिवचरण पैकरा, तरुण बैध, शशिकला भगत
पुलिस प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि अपराध पर सख्त नियंत्रण लगाया जा सके।

 

- Advertisement -
Ad image

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article गरियाबंद: घायल तेंदुए की जंगल सफारी रायपुर में इलाज के दौरान मौत, सिर में गंभीर चोट बनी वजह
Next Article CG: स्कूल की शिक्षिकाओं की मनमानी, समय पर नही पहुंचती स्कूल, शौचालय विहीन है स्कूल, बच्चों को शौच के लिए जाना पड़ता तालाब CG: कनई स्कूल की शिक्षिकाओं की मनमानी, समय पर नही पहुंचती स्कूल, शौचालय विहीन है स्कूल, बच्चों को शौच के लिए जाना पड़ता तालाब

Latest News

CG News :आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर अभाविप रायपुर महानगर द्वारा विचार संगोष्ठी का आयोजन
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 25, 2025
CG News : शाला प्रवेशोत्सव मे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए धरसींवा विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा
Grand News छत्तीसगढ़ June 25, 2025
CG News : गरियाबंद जिले के बेटियों ने हमटा पास की 14 हजार फिट ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 25, 2025
CG News : गुरु खुशवंत साहेब के सतत प्रयासों से आरंग क्षेत्र के तीन शासकीय विद्यालयों के भवन निर्माण कार्यों को मिली पुनः स्वीकृति
Grand News छत्तीसगढ़ June 25, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?