गरियाबंद: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तृतीय और अंतिम चरण में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 में से 4 सीटों पर जीत के करीब पहुंच गई है। इससे पहले दो चरणों में मिली चार सीटों को मिलाकर भाजपा की कुल बढ़त 8 हो गई है, जिससे 11 सदस्यीय जिला पंचायत में भाजपा की स्पष्ट बढ़त बन गई है।
फिंगेश्वर – देवभोग विकासखंड की स्थिति:
✅ क्षेत्र क्रमांक 01: नंदिनी ढीढी (भाजपा)
✅ क्षेत्र क्रमांक 02: नंदिनी साहू (भाजपा)
✅ क्षेत्र क्रमांक 03: इंद्रजीत महाड़िक (निर्दलीय)
✅ क्षेत्र क्रमांक 10: नेहा सिंघल (भाजपा)
✅ क्षेत्र क्रमांक 11: शोभा चंद्र पात्र (भाजपा)
भाजपा की इस प्रचंड जीत के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भी पार्टी का दावा मजबूत हो गया है। कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है, और पार्टी नेताओं ने इसे संगठन की ताकत और जनता के विश्वास की जीत बताया है।
वहीं, निर्दलीय उम्मीदवार इंद्रजीत महाड़िक की जीत भी चर्चा में बनी हुई है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, भाजपा की इस ऐतिहासिक बढ़त ने जिले की राजनीति में नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है।