Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Aaj Ka Rashifal: तुला, वृश्चिक और मीन राशि वालों को मिलेगी सफलता, खर्चों में भी हो सकती है बढ़ोतरी, जानें आज का राशिफल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

Aaj Ka Rashifal: तुला, वृश्चिक और मीन राशि वालों को मिलेगी सफलता, खर्चों में भी हो सकती है बढ़ोतरी, जानें आज का राशिफल

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/02/24 at 9:44 AM
Neeraj Gupta
Share
9 Min Read
Aaj Ka Rashifal 19 December 2024 : गुरुवार यानि आज बनने वाला शुभ वाशी योग, व्यापार, नौकरी और करियर में मिल सकता है लाभ, देखिये आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 19 December 2024 : गुरुवार यानि आज बनने वाला शुभ वाशी योग, व्यापार, नौकरी और करियर में मिल सकता है लाभ, देखिये आज का राशिफल
SHARE

Aaj Ka Rashifal : आज फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। आज के दिन पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र और सिद्धि योग का संयोग रहेगा। आज के दिन के दैनिक राशिफल की बात करें तो कुछ राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। धन लाभ के अच्छे संकेत है। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर कुछ राशि वालों के खर्चो में बढ़ोतरी हो सकती है। सेहत में गिरावट आ सकती है। मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज का राशिफल।

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

- Advertisement -

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी को मनाने की आवश्यकता है। आपको अपने काम के साथ-साथ शारीरिक समस्याओं पर भी ध्यान देना होगा। रचनात्मक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को मान सम्मान मिलने से खुशी होगी। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपका कोई काम पूरा होने में समस्या आएगी। आप अपने जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें।

- Advertisement -

 

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आपको बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने की आवश्यकता है। आपको किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा। यदि कोई पारिवारिक समस्या आपको लंबे समय से घेरे हुए थी, तो वह भी दूर होगी। आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे। आपको अपने किसी मित्र की मदद के लिए आगे आना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी पर पूरा ध्यान देना होगा।

 

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। साझेदारी में कोई काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। आप अपनी पढ़ाई-लिखाई पर पूरा ध्यान दें। यदि आप कोई लोन अप्लाई कर रहे थे, तो वह भी आपको आसानी से मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी।

 

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपके परिवार में किसी सदस्य से फोन कॉल के जरिए कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। विदेश जाकर पढ़ाई कर रहे लोगों को खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको यदि धन को लेकर कोई टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है। नौकरी की तलाश में लगे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

 

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। कारोबार में आपको कुछ नए लोगों को शामिल करना पड़ सकता है। आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आपको व्यवसाय मे यदि कोई तकनीकी समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आप अपने घर किसी नये इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते हैं। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी।

 

 

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी कला और कौशल में निखार आएगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह को लेकर यदि कोई समस्या थी, तो वह भी दूर होगी। प्रॉपर्टी को लेकर कोई विवाद खड़ा हो सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि आप कोई धन संबंधित मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आय और व्यय में आपको संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है, नहीं तो समस्याएं बढ़ सकती हैं।

 

 

 

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए इनकम के सोर्सो को बढ़ाने वाला रहेगा। सामाजिक कामों में आपकी काफी रुचि रहेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी के साथ सामंजस्यता बनाए रखनी होगी। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको कुछ अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। आपकी आय बढ़ने से खुशी होगी। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं, जिसमें उनको बेहतर रिजल्ट मिलेंगे।

 

 

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती भरा रहने वाला है। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको छुटकारा मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी को आप कहीं घूमाने-फिराने लेकर जा सकते हैं। आपके कुछ बढ़ते खर्च आपकी टेंशन को बढ़ाएंगे। आपको किसी पारिवारिक मामले में जीत मिलेगी। आपका कोई लेनदेन आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा।

 

 

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपको अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर टेंशन रहेगी। वरिष्ठ सदस्यों से यदि आप कोई वादा करें, तो आपको उसे पूरा करने की आवश्यकता है। बिजनेस में आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपको काम को लेकर भागदौड़ अधिक रहेगी, लेकिन फिर भी उतना लाभ न मिलने से टेंशन हो सकती है। आपको किसी काम को लेकर योजना बनाकर चलना होगा।

 

 

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्यों में लगाएंगे। धार्मिक आयोजनों में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा। आपको अपने स्वास्थ्य पर भी पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के काम बेहतर रहेंगे। आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

 

 

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। यदि आपके ऊपर कुछ कर्जा था, तो उसमे भी आपको राहत मिलेगी। आपके बॉस आपके प्रमोशन की बात आगे बढ़ा सकते हैं। आपको अपनी इनकम के साथ-साथ अपने खर्चों पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको किसी वाद-विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे, जिससे आपके काम आसानी से पूरे होंगे।

 

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। संतान को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। कार्यक्षेत्र में आप अपने शत्रुओं को आसानी से मात देने में कामयाब रहेंगे। बिजनेस में भी आपको मन मुताबिक काम मिल सकता है। आज आपकी कोई मां की इच्छा पूरी हो सकती है। पारिवारिक मामलों को लेकर यदि आप परेशान थे, तो वह भी बड़े सदस्यों की मदद से आसानी से दूर हो सकेंगी।

TAGGED: rashifal, Today's Horoscope
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article भाजपा ने त्रिस्तरीय चुनाव में मारी बाजी, 5 में से 4 सीटों पर बनाई बढ़त, जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भी दावा मजबूत
Next Article CG NEWS : तालाब मे डूबने से 9 साल की बच्ची की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

Latest News

RAIPUR NEWS: टमाटर के दाम में 20 रुपए प्रति किलो की उछाल, बेमौसम बारिश ने बिगाड़ा सब्जी बाजार, कीमतें छूने लगीं आसमान
RAIPUR NEWS: टमाटर के दाम में 20 रुपए प्रति किलो की उछाल, बेमौसम बारिश ने बिगाड़ा सब्जी बाजार, कीमतें छूने लगीं आसमान
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
BIG NEWS: छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ी पदोन्नति, 55 निरीक्षक बनेंगे DSP... जल्द जारी होगी सूची, सरकार ने बढ़ाई पदों की संख्या
BIG NEWS: छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ी पदोन्नति, 55 निरीक्षक बनेंगे DSP… जल्द जारी होगी सूची, सरकार ने बढ़ाई पदों की संख्या
Breaking News छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
TODAY'S WEATHER : छत्तीसगढ़ में मानसून की चाल धीमी, गर्मी का प्रकोप जारी, आज 23 जिलों में मौसम बदलने के आसार
TODAY’S WEATHER : छत्तीसगढ़ में मानसून की चाल धीमी, गर्मी का प्रकोप जारी, आज 23 जिलों में मौसम बदलने के आसार
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
RAIPUR NEWS : रविवि का एडमिशन पोर्टल बिना सूचना बंद, छात्र और कॉलेज प्रबंधन में मचा हड़कंप
RAIPUR NEWS : रविवि का एडमिशन पोर्टल बिना सूचना बंद, छात्र और कॉलेज प्रबंधन में मचा हड़कंप
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?