Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : सेक्स सीडी कांड मामला : पूर्व सीएम बघेल, विनोद वर्मा, मुरारका कोर्ट में हुए पेश, अगली सुनवाई 4 मार्च को 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG NEWS : सेक्स सीडी कांड मामला : पूर्व सीएम बघेल, विनोद वर्मा, मुरारका कोर्ट में हुए पेश, अगली सुनवाई 4 मार्च को 

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/02/25 at 2:37 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE
https://grandnews.in/wp-content/uploads/2025/02/WhatsApp-Video-2025-02-25-at-2.10.45-PM.mp4

 

रायपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित सेक्स सीडी कांड केस में रायपुर कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट में पूर्व CM सीएम भूपेश बघेल और विनोद वर्मा पेश हुए। कोर्ट में हाजिरी देने के बाद भूपेश बघेल विधानसभा सत्र के लिए रवाना हो गए। अब अगली सुनवाई 4 मार्च को होगी।

- Advertisement -
Ad image

कोर्ट में मुख्य आरोपी कैलाश मुरारका, विनोद वर्मा, विजय पांड्या और विजय भाटिया मौजूद रहे। इसके पहले 4 फरवरी को अलग-अलग कारणों से आरोपी कोर्ट नहीं पहुंचे थे। 7 साल बाद रायपुर कोर्ट में सुनवाई चल रही है।

- Advertisement -

सुनवाई के बाद बचाव पक्ष के वकील फैजल रिजवी ने बताया कि कोर्ट में आज CBI बनाम कैलाश मुरारका और अन्य के विरुद्ध जांच पर बहस थी। CBI ने बहस पूरी कर ली है। 4 मार्च को अभियुक्त के वकील बहस करेंगे। लगभग सभी आरोपी कोर्ट में पेश हुए हैं।

- Advertisement -

दरअसल, अक्टूबर 2017 में छत्तीसगढ़ में एक कथित सेक्स सीडी सामने आई थी। इसे कथित रूप से पूर्व मंत्री राजेश मूणत का बताया जा रहा था। रायपुर के सिविल लाइन थाने में इसका मुकदमा दर्ज हुआ। बाद में पुलिस दिल्ली से पत्रकार विनोद वर्मा को गिरफ्तार कर लाई थी।

कांग्रेस इसे तत्कालीन सरकार की साजिश बताती रही। सितंबर 2018 में कांग्रेस के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल को भी गिरफ्तार किया गया था। उन पर साजिश रचने का आरोप था। भूपेश बघेल ने जमानत लेने से इनकार कर दिया।

इसके बाद कांग्रेस प्रदेश भर में भाजपा सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर गई। इस गिरफ्तारी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नया जोश दिया। नवंबर 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में जीतकर भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बने थे।

कथित सेक्स सीडी कांड केस में कोर्ट ने मुख्य आरोपी कैलाश मुरारका, पूर्व CM के मीडिया सलाहाकार रहे विनोद वर्मा, भूपेश बघेल, विजय पांड्या, विजय भाटिया को बनाया गया है। इस केस के एक आरोपी रिंकू खनूजा की मौत हो चुकी है।

मामले में CBI ने 2018 में चार्जशीट पेश की थी, लेकिन इस पर आगे कोई सुनवाई नहीं हुई थी। अब रायपुर कोर्ट में CBI की चार्जशीट पर बहस चल रही है।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS CHHATTISGARH
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : सांसद भोजराज नाग के काफिले की गाड़ी ने मारी टक्कर, तीन युवकों की मौत CG NEWS : सांसद भोजराज नाग के काफिले की गाड़ी ने मारी टक्कर, तीन युवकों की मौत
Next Article RAIPUR NEWS : तेज रफ्तार बस ने खड़ी बस को मारी ठोकर, 5 यात्री घायल, बीच में फंसी महिला की हालत गंभीर 

Latest News

“Today’s Horoscope: आज कौन बनेगा लखपति और कौन फंसेगा परेशानी में — जानिए अपनी राशि का हाल और उपाय
Grand News छत्तीसगढ़ राशिफल June 16, 2025
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ विधायक गुरु खुशवंत साहेब शामिल हुए, छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग की विजेता टीमों को सौंपा विनर्स कप,सीसीपीएल फाइनल में रायपुर राइनोस और राजनांदगांव पैंथर्स संयुक्त विजेता घोषित
Grand News June 15, 2025
मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग की विजेता टीमों को सौंपा विनर्स कप,सीसीपीएल के फाइनल में रायपुर राइनोस और राजनांदगांव पैंथर्स टीम संयुक्त विजेता घोषित
Grand News June 15, 2025
CG NEWS: छत्तीसगढ़ की शिक्षा में एक साहसिक छलांग
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 15, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?