Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: भक्ति, सेवा और समर्पण: महाशिवरात्रि पर नगर पालिका अध्यक्ष व पार्षदों ने भूतेश्वरनाथ में नवाया शीश, जलाभिषेक कर मांगी नगर की खुशहाली,भंडारे में की आत्मीय सेवा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

भक्ति, सेवा और समर्पण: महाशिवरात्रि पर नगर पालिका अध्यक्ष व पार्षदों ने भूतेश्वरनाथ में नवाया शीश, जलाभिषेक कर मांगी नगर की खुशहाली,भंडारे में की आत्मीय सेवा

Vijay Sinha
Last updated: 2025/02/26 at 12:12 PM
Vijay Sinha
Share
2 Min Read
SHARE

गरियाबंद। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नगर पालिका के नवनियुक्त अध्यक्ष रिखी राम यादव सहित पार्षदों ने भूतेश्वर नाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर नगर की समृद्धि और जनता के कल्याण की प्रार्थना की। सुबह सबसे पहले भोलेनाथ के दरबार में हाजिरी लगाकर विधिवत पूजा-अर्चना और जलाभिषेक किया गया। इसके पश्चात सभी जनप्रतिनिधियों ने महाप्रसाद भंडारे में पहुंचकर सेवा कार्यों में अपना योगदान दिया।

Contents
श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थानिशुल्क भंडारे के लिए रोहरा परिवार को धन्यवाद

श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था

अध्यक्ष रिखी राम यादव ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। पार्किंग से लेकर भंडारे तक की व्यवस्था को सुव्यवस्थित किया गया, ताकि शिवभक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है, जिससे यह स्पष्ट है कि शिव की महिमा अपरंपार है। खासकर सावन सोमवार और महाशिवरात्रि के समय यह स्थान गहरी भक्ति और आस्था का केंद्र बन जाता है।

- Advertisement -
Ad image

निशुल्क भंडारे के लिए रोहरा परिवार को धन्यवाद

इस अवसर पर रिखी राम यादव ने रोहरा परिवार का विशेष धन्यवाद किया, जो पिछले 25 वर्षों से निःशुल्क भंडारे का आयोजन कर रहा है। उन्होंने कहा कि सेवा भाव ही सच्ची शिवभक्ति है, और रोहरा परिवार से समाज को प्रेरणा मिलती है।

- Advertisement -

नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा, “भोले बाबा सबकी सुनते हैं और भूतेश्वर नाथ में मांगी गई हर मनोकामना पूरी होती है। यही कारण है कि श्रद्धालु दूर-दूर से यहां अपनी मुरादें लेकर आते हैं।”

- Advertisement -

शहर के शिव मंदिरों में महाशिवरात्रि के अवसर पर भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। हर तरफ हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : किरवई मवेशी बाजार का ठेका अनुबंध निरस्त, गृहमंत्री विजय शर्मा ने दी जानकारी CG NEWS : किरवई मवेशी बाजार का ठेका अनुबंध निरस्त, गृहमंत्री विजय शर्मा ने दी जानकारी
Next Article RAIPUR NEWS : नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे समेत 70 पार्षद कल लेंगे शपथ, भव्य समारोह की तैयारी पूरी

Latest News

Shefali Jariwala Passed Away: एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन, कांटा लगा गाने से हुई थी फेमस, सदमे में फैंस
Breaking News मनोरंजन June 28, 2025
बीजापुर में 13 कुख्यात नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले — विकास ही है भविष्य का सही विकल्प
Grand News June 27, 2025
CG NEWS: जिला निर्वाचन अधिकारी बी.एस. उइके ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 27, 2025
CG NEWS: हाथ भट्टी महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री पर रोक लगाने आबकारी टीम की बड़ी, कार्यवाही,20.500 बल्क लीटर अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब बरामद
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 27, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?