Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: RAIPUR NEWS : नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे समेत 70 पार्षद कल लेंगे शपथ, भव्य समारोह की तैयारी पूरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़रायपुर

RAIPUR NEWS : नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे समेत 70 पार्षद कल लेंगे शपथ, भव्य समारोह की तैयारी पूरी

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/02/26 at 12:16 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

रायपुर। RAIPUR NEWS : राजधानी रायपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे समेत सभी 70 पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को भव्य स्तर पर आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 3 बजे बूढ़ातालाब के पास सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में होगा। इस आयोजन को लेकर नगर निगम प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष होंगे मुख्य अतिथि
15 साल बाद भाजपा की नगर निगम में सत्ता में वापसी के चलते यह समारोह खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे।

- Advertisement -

भाजपा के कई दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री केदार कश्यप, रामविचार नेताम, ओपी चौधरी और सांसद बृजमोहन अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक राजेश मूणत, सांसद सुनील सोनी, वरिष्ठ भाजपा नेता पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, गुरु खुशवंत साहेब और इंद्रकुमार साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

निगम प्रशासन ने वितरित किए आमंत्रण पत्र
शहर में आयोजित इस महत्वपूर्ण राजनीतिक कार्यक्रम को लेकर निगम प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। मंगलवार को निगम प्रशासन की ओर से आमंत्रण पत्र वितरित किए गए, जिसमें शहर के गणमान्य नागरिकों, विभिन्न संगठनों और अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।

भाजपा के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह है, क्योंकि 15 वर्षों बाद पार्टी को नगर निगम में बहुमत मिला है। इस शपथ ग्रहण समारोह को नगर निगम के नए कार्यकाल की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें शहर के विकास और नई योजनाओं को लेकर आने वाले दिनों में अहम फैसले लिए जाने की उम्मीद है।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS, GRAND NEWS Raipur, raipur breaking news, RAIPUR NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article भक्ति, सेवा और समर्पण: महाशिवरात्रि पर नगर पालिका अध्यक्ष व पार्षदों ने भूतेश्वरनाथ में नवाया शीश, जलाभिषेक कर मांगी नगर की खुशहाली,भंडारे में की आत्मीय सेवा
Next Article Mahashivratri festival : महाशिवरात्रि पर्व पर शहर में निकली भव्य शिव बारात, गाजे - बाजे के साथ शामिल हुए श्रद्धालु Mahashivratri festival : महाशिवरात्रि पर्व पर शहर में निकली भव्य शिव बारात, गाजे – बाजे के साथ शामिल हुए श्रद्धालु

Latest News

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की मुलाकात*
Grand News June 6, 2025
CG NEWS: बस्तर अब डर से नहीं, डिजिटल बदलाव से पहचाना जा रहा है: विष्णुदेव साय
Grand News छत्तीसगढ़ बस्तर June 6, 2025
CG NEWS: वृक्षारोपण से भविष्य सुरक्षित करने की मुहिम, 5 जून से स्नेहा सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की पहल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 6, 2025
CG NEWS: विधायक अनुज ने यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल का किया शुभारंभ
Grand News छत्तीसगढ़ June 6, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?