Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : भाजपा महिला पार्षद को जान से मारने की कोशिश, 10 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
क्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

CG NEWS : भाजपा महिला पार्षद को जान से मारने की कोशिश, 10 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज 

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/02/27 at 9:21 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

 

Contents
भाजपा पार्षद लीला देवांगन ने बताई आपबीती10 लोगों के खिलाफ नामजद FIR

 

- Advertisement -
Ad image

रायपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। यहां भाजपा महिला पार्षद को जान से मारने की कोशिश की गई है। 10 बदमाशों ने पार्षद के घर के सामने देर रात गाली-गलौज की। फिर घर में कांच, रेलिंग और कैमरे में तोड़फोड़ किया है। अब तक पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला खरोरा थाना क्षेत्र का मामला है। जहां भाजपा महिला पार्षद लीला देवांगन अपने घर पर थी। इसी दौरान 10 बदमाशों ने उनके घर पर ही जान से मारने की कोशिश की है। इस दौरान महिला ने अपने घर का दरवाजा बंद कर अपनी जान बचाई। यह पूरा वाक्या अब सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी और 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जबकि 7 अन्य आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं।

भाजपा पार्षद लीला देवांगन ने बताई आपबीती

भाजपा पार्षद लीला देवांगन ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड क्रमांक 10 से नवनिर्वाचित पार्षद है। 26 फरवरी की रात 11 बजे के करीब वह परिवार के साथ घर पर थी। तभी बाहर में कुछ लड़के आए और बोले कि तुमको कौन पार्षद बना दिया है। फिर वे लड़के जोर-जोर से गाली-गलौज करने लगे। हंगामा होने से परिवार बुरी तरह डर गया। आरोपी करीब एक दर्जन से ज्यादा थे। इस घटना के बाद परिवार ने नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सोनी और आसपास के लोगों को फोन करके बुलाया। हंगामा के कुछ देर बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस सभी फरार आरोपी की तलाश कर रही है। फिलहाल आरोपियों ने किस वजह से जान से मारने की धमकी दी इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है।

10 लोगों के खिलाफ नामजद FIR

इस मामले को लेकर पुलिस ने अब तक गद्दा यादव, कमलू समेत करीब 10 लोगों के खिलाफ नामजद FIR किया है। बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ आरोपी अवैध तरीके से शराब बेचने का भी काम करते हैं। इनके खिलाफ पुलिस थाने में पहले भी अपराध दर्ज हो चुके हैं।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, CG CRIME NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In Raipur, Raipur Crime News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Prayagraj Mahakumbh 2025 : CM साय की ऐतिहासिक पहल : 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने महाकुम्भ नगरी में स्थित छत्तीसगढ़ पैवेलियन में रूककर बनाया सार्थक Prayagraj Mahakumbh 2025 : CM साय की ऐतिहासिक पहल : 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने महाकुम्भ नगरी में स्थित छत्तीसगढ़ पैवेलियन में रूककर बनाया सार्थक
Next Article AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ Lenovo IdeaPad Slim 5 लैपटॉप, जानिए कीमत AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ Lenovo IdeaPad Slim 5 लैपटॉप, जानिए कीमत

Latest News

Vidhansabha Monsoon Session 2025 : पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तार, विपक्ष ने सदन का किया बहिष्कार
Vidhansabha Monsoon Session 2025 : पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तार, विपक्ष ने सदन का किया बहिष्कार
Breaking News छत्तीसगढ़ रायपुर July 18, 2025
CG ED BREAKING : छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर, ED ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को किया गिरफ्तार
CG ED BREAKING : छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर, ED ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को किया गिरफ्तार
Breaking News छत्तीसगढ़ July 18, 2025
CG Breaking : ट्रांसफर के लिए शिक्षिका से मांग रहा था 2 लाख, ACB ने शिक्षक को रंगे हाथ दबोचा
CG Breaking : ट्रांसफर के लिए शिक्षिका से मांग रहा था 2 लाख रिश्वत, ACB ने शिक्षक को रंगे हाथ दबोचा
Breaking News कोरबा छत्तीसगढ़ July 18, 2025
Rahul Gandhi का केंद्र पर तंज, कहा-  जीजा रॉबर्ट वाड्रा को टारगेट कर रही है सरकार
Rahul Gandhi का केंद्र पर तंज, कहा- जीजा रॉबर्ट वाड्रा को टारगेट कर रही है सरकार
देश राजनीति July 18, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?