Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: GC NEWS : शिवरीनारायण महोत्सव के अंतिम दिन अनामिका अंबर करेंगी काव्य पाठ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

GC NEWS : शिवरीनारायण महोत्सव के अंतिम दिन अनामिका अंबर करेंगी काव्य पाठ

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/02/27 at 12:54 PM
Aishwarya Dwivedi
Share
2 Min Read
GC NEWS : शिवरीनारायण महोत्सव के अंतिम दिन अनामिका अंबर करेंगी काव्य पाठ
GC NEWS : शिवरीनारायण महोत्सव के अंतिम दिन अनामिका अंबर करेंगी काव्य पाठ
SHARE

जांजगीर-चांपा। GC NEWS : शिवरीनारायण नगर में माघ पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित चार दिवसीय शिवरीनारायण महोत्सव के अंतिम दिन ख्यात कवयित्री अनामिका अंबर अपनी ओजस्वी कविताओं का पाठ करेंगी। आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि 26 दिसंबर को महोत्सव के समापन दिवस पर अनामिका अंबर अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगी।

गौरतलब है कि अनामिका अंबर देश की सबसे लोकप्रिय मंचीय कवयित्रियों में से एक हैं। उन्होंने अपनी कविताओं और गीतों से काव्य मंचों की मर्यादा और गरिमा को बनाए रखा है। उनकी ओजस्वी और वीर रस से भरपूर कविताएं श्रोताओं में जोश और ऊर्जा का संचार करती हैं। उनकी प्रसिद्ध कविताएं “लाल चौक पर वंदे मातरम के नारे अब गूंजेंगे”, “हर बम से हर हर बम की बोली बात करेगी” और “सोने से लिख दी जाए कहानी” जैसी रचनाएं जनमानस में अत्यंत लोकप्रिय हैं।

- Advertisement -
Ad image

इसके अलावा, सामाजिक विषयों पर लिखी उनकी कविताएं, जैसे बच्चियों से अत्याचार के खिलाफ “नन्ही कलियों पर उठे जो आँख, उसको फोड़ दो” और राजनीति पर आधारित “नहीं अब छल या धोखे की सियासत मान पाएगी” भी लोगों के बीच चर्चित हैं। शिवरीनारायण महोत्सव के दौरान अनामिका अंबर के काव्य पाठ को लेकर श्रोताओं में उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों को उम्मीद है कि महोत्सव के अंतिम दिन यह कार्यक्रम लोगों के लिए यादगार रहेगा।

TAGGED: GC NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सप्त सूरम ट्रस्ट करेगा महिलाओं का सम्मान, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे मंत्री लखनलाल देवांगन 
Next Article CG VIDHANSABHA : जल जीवन मिशन को लेकर सत्ता पक्ष के विधायकों ने ही लगा दी सवालो की झड़ी, जमकर अनियमितता का लगाया आरोप, विभागीय मंत्री ने की कार्रवाई की घोषणा

Latest News

CG NEWS: गौ तस्करी पर केसीजी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चार आरोपी गिरफ्तार, टाटा एस वाहन व तीन नग मवेशी बरामद
Grand News July 13, 2025
CG NEWS: गंदा पानी बना मुसीबत, मोहल्लेवासियों ने रायगढ़ सिटी कॉलेज में जड़ा ताला!
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ July 13, 2025
CRIME NEWS: दुर्ग की बुज़ुर्ग महिला से लाखों की ठगी – फर्जी पुलिस बनकर 4 युवकों ने रचा सम्मोहन का जाल
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग July 13, 2025
SPORT NEWS : छत्तीसगढ़ टेनिस प्रीमियर लीग, देखें आज के परिणाम 
Grand News July 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?