Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : भाजपा को जिला पंचायत में स्पष्ट बहुमत, विजयी 10 सदस्य आज मुख्यमंत्री से करेंगे भेंट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG NEWS : भाजपा को जिला पंचायत में स्पष्ट बहुमत, विजयी 10 सदस्य आज मुख्यमंत्री से करेंगे भेंट

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/02/28 at 8:55 AM
Aishwarya Dwivedi
Share
2 Min Read
CG NEWS : भाजपा को जिला पंचायत में स्पष्ट बहुमत, विजयी 10 सदस्य आज मुख्यमंत्री से करेंगे भेंट
CG NEWS : भाजपा को जिला पंचायत में स्पष्ट बहुमत, विजयी 10 सदस्य आज मुख्यमंत्री से करेंगे भेंट
SHARE

जगदलपुर। CG NEWS : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा को जिला पंचायत में स्पष्ट बहुमत प्राप्त हुआ है। भाजपा समर्थित सभी 10 विजयी जिला पंचायत सदस्य आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट करने राजधानी रायपुर रवाना होंगे।

इससे पहले गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय में संगठन द्वारा विजयी जिला पंचायत सदस्यों की परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, सांसद महेश कश्यप, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व जिला अध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Ad image

बैठक के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए कहा कि जनता के आशीर्वाद और भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से यह जीत संभव हुई है। उन्होंने कहा कि बड़ी जीत के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी आती है, और सभी नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र के विकास व जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दें।

बैठक में तय किया गया कि भाजपा समर्थित सभी 10 विजयी जिला पंचायत सदस्य पूर्व विधायक बैदूराम कश्यप के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से भेंट करने रायपुर जाएंगे। इसके लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

बैठक में प्रमुख रूप से डॉ. सुभाऊ कश्यप, विद्या शरण तिवारी, योगेन्द्र पाण्डेय, भाजपा समर्थित विजयी जिला पंचायत सदस्य वेदवती कश्यप, निर्देश दीवान, शकुंतला कश्यप, कांति मौर्य, ललिता कश्यप, संपत्ति नाग, बलदेव मंडावी, चंद्रभान कश्यप, पद्मनी कश्यप व कामदेव बघेल उपस्थित रहे।

TAGGED: cg news, जगदलपुर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : राजधानी रायपुर में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, दो अगल - अलग ढाबे की पर छापेमारी CG NEWS : राजधानी रायपुर में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, दो अगल – अलग ढाबे की पर छापेमारी
Next Article Budget Session : छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र, चौथे दिन की कार्रवाई पर एक नजर Budget Session : छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र, चौथे दिन की कार्रवाई पर एक नजर

Latest News

श्रावण मास में अमरकंटक पहुंचे सांसद बृजमोहन अग्रवाल, मां नर्मदा और भगवान भोलेनाथ की की पूजा-अर्चना
Grand News July 18, 2025
CG NEWS: रायगढ़ में रेस्टोरेंट संचालक से मारपीट के आरोपी अब तक बाहर, पीड़ित ने SP ऑफिस पहुंचकर लगाई इंसाफ की गुहार
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ July 18, 2025
CG NEWS: पुलिस परिवार के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 198 हुए लाभान्वित
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ July 18, 2025
CG NEWS: सूरजपुर पुलिस ने 30 लाख कीमत के गुम हुए 120 मोबाईल बरामद कर संबंधित को सौंपा।
Grand News छत्तीसगढ़ सरगुजा July 18, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?