Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : यूजीसी के नए नियमों के विरोध में एनएसयूआई का प्रदर्शन, छात्रों को बांटे जाएंगे पर्चे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG NEWS : यूजीसी के नए नियमों के विरोध में एनएसयूआई का प्रदर्शन, छात्रों को बांटे जाएंगे पर्चे

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/02/28 at 1:19 PM
Aishwarya Dwivedi
Share
2 Min Read
CG NEWS : यूजीसी के नए नियमों के विरोध में एनएसयूआई का प्रदर्शन, छात्रों को बांटे जाएंगे पर्चे
CG NEWS : यूजीसी के नए नियमों के विरोध में एनएसयूआई का प्रदर्शन, छात्रों को बांटे जाएंगे पर्चे
SHARE

धमतरी। CG NEWS : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने यूजीसी विनियम 2024 और 2025 के मसौदे को तत्काल रद्द करने की मांग की है। एनएसयूआई का कहना है कि ये नए प्रस्तावित नियम संवैधानिक सिद्धांतों के खिलाफ हैं और विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सीधा हमला करते हैं।

एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने आरोप लगाया कि सरकार नए नियमों के जरिए संकाय नियुक्ति और शैक्षणिक योग्यता के मानकों में बदलाव करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई इस विरोध को व्यापक स्तर पर ले जाने के लिए पूरे प्रदेश में छात्रों के बीच जाकर पर्चे बांटेगी और जागरूकता अभियान चलाएगी।

- Advertisement -
Ad image

जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने बताया कि नए नियम लोकतांत्रिक मूल्यों का उल्लंघन करते हैं, क्योंकि इनमें शिक्षकों, छात्रों और अकादमिक परिषदों की भागीदारी को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार शिक्षा क्षेत्र में नौकरशाही नियंत्रण लागू करना चाहती है, जिससे राज्य सरकारों और विश्वविद्यालयों की स्वतंत्रता खत्म हो जाएगी। इसके अलावा, इससे पेपर लीक और परीक्षा घोटालों की संभावनाएं भी बढ़ सकती हैं।

- Advertisement -

एनएसयूआई के अनुसार, अगर ये नियम लागू हुए तो यूजीसी केयर लिस्ट भी खत्म हो जाएगी, जिससे छात्रों के अधिकार प्रभावित होंगे। इसको लेकर एनएसयूआई ने पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन करने और कॉलेजों में जाकर छात्रों को पर्चे बांटने का निर्णय लिया है।

- Advertisement -

प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन को धमतरी जिले के सभी महाविद्यालयों में इस अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि छात्र हितों की रक्षा के लिए एनएसयूआई किसी भी स्तर तक संघर्ष करने को तैयार है।

 CG NEWS : यूजीसी के नए नियमों के विरोध में एनएसयूआई का प्रदर्शन, छात्रों को बांटे जाएंगे पर्चे
CG NEWS : यूजीसी के नए नियमों के विरोध में एनएसयूआई का प्रदर्शन, छात्रों को बांटे जाएंगे पर्चे

 

TAGGED: cg news, धमतरी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : एचपी पेट्रोल गाड़ी और कैप्सूल गाड़ी की भीषण टक्कर, दोनों चालक गंभीर घायल CG NEWS : एचपी पेट्रोल गाड़ी और कैप्सूल गाड़ी की भीषण टक्कर, दोनों चालक गंभीर घायल
Next Article budget session : छत्तीसगढ़ का आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25, राज्य की अर्थव्यवस्था में उत्साहजनक वृद्धि budget session : छत्तीसगढ़ का आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25, राज्य की अर्थव्यवस्था में उत्साहजनक वृद्धि

Latest News

बीजापुर में 13 कुख्यात नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले — विकास ही है भविष्य का सही विकल्प
Grand News June 27, 2025
CG NEWS: जिला निर्वाचन अधिकारी बी.एस. उइके ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 27, 2025
CG NEWS: हाथ भट्टी महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री पर रोक लगाने आबकारी टीम की बड़ी, कार्यवाही,20.500 बल्क लीटर अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब बरामद
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 27, 2025
Crime News: गरियाबंद-नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा, 4 लाख रुपये का मुआवजा पीड़िता को
Grand News क्राइम गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 27, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?