Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Raigarh : 2 महीने में यातायात पुलिस ने वसूला 60 लाख से अधिक का जुर्माना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़रायगढ़

Raigarh : 2 महीने में यातायात पुलिस ने वसूला 60 लाख से अधिक का जुर्माना

Jagesh Sahu
Last updated: 2025/02/28 at 4:32 PM
Jagesh Sahu
Share
2 Min Read
Raigarh : 2 महीने में यातायात पुलिस ने वसूला 60 लाख से अधिक का जुर्माना
Raigarh : 2 महीने में यातायात पुलिस ने वसूला 60 लाख से अधिक का जुर्माना
SHARE

Raigarh : रायगढ़ जिले की यातायात पुलिस ने जनवरी और फरवरी माह में कुल 60 लाख रुपए से अधिक का जुर्माना वसूल कर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। यातायात डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इन दो महीनों में विभिन्न यातायात उल्लंघनों पर कड़ी कार्रवाई की गई, जिसके तहत बड़े पैमाने पर जुर्माना वसूला गया।

- Advertisement -

ये भी पढ़ें : CG BREAKING : सड़क पर बर्थडे मनाने, पंडाल लगाने, भंडारा आयोजित करने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाही, मुख्य सचिव ने कठोर कार्रवाई के दिए निर्देश

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

बीते दो महीनों में यातायात पुलिस ने 1230 मामलों में ओवर स्पीडिंग के आरोप में 14 लाख 31 हजार रुपए का जुर्माना वसूला। नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा करने वाले 1684 चालकों से 14 लाख 69 हजार रुपए वसूल किए गए। इसके अलावा, बिना हेलमेट लगाए दुपहिया वाहन चलाने वाले 448 चालकों से 2 लाख 30 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। नो एंट्री में गाड़ियों को घुसाने के 1000 मामलों में से 20 लाख रुपए जुर्माना वसूला गया।

- Advertisement -

यातायात पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने के मामलों में भी सख्ती बरती। 19 चालकों का चालान काटकर उन्हें न्यायालय के सामने पेश किया गया। इन सभी उपायों से यातायात पुलिस ने न केवल सड़क सुरक्षा को बढ़ावा दिया बल्कि प्रदेश में अपनी प्रभावी कार्रवाई के कारण महत्वपूर्ण स्थान भी प्राप्त किया। यह आंकड़े इस बात का संकेत हैं कि रायगढ़ जिले में यातायात नियमों के उल्लंघन पर नियंत्रण के लिए पुलिस लगातार सजग है, और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जनता को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। यातायात पुलिस का यह अभियान आने वाले समय में भी जारी रहेगा, ताकि सड़कों पर दुर्घटनाओं की संख्या को कम किया जा सके।

- Advertisement -
TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, 60 लाख से अधिक का जुर्माना, CG BREAKING NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, RAIGARH, यातायात पुलिस
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BREAKING : सड़क पर बर्थडे मनाने, पंडाल लगाने, भंडारा आयोजित करने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाही, मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने कठोर कार्रवाई के दिए निर्देश CG BREAKING : सड़क पर बर्थडे मनाने, पंडाल लगाने, भंडारा आयोजित करने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाही, मुख्य सचिव ने कठोर कार्रवाई के दिए निर्देश
Next Article CG NEWS : महाविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का भव्य आयोजन, छात्र-छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी और रंगोली प्रतियोगिता में दिखाया हुनर CG NEWS : महाविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का भव्य आयोजन, छात्र-छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी और रंगोली प्रतियोगिता में दिखाया हुनर

Latest News

CG NEWS: भानुप्रतापपुर में भाजपा की गुपचुप मुलाकात: सवालों का घेरा
Grand News छत्तीसगढ़ May 16, 2025
CG NEWS: बीजापुर के करेगुट्टा से उठी माँ की करुणा: सुशासन तिहार में शम्मी दुर्गम ने मुख्यमंत्री को दिया आशीर्वाद
Grand News छत्तीसगढ़ May 16, 2025
CG NEWS: 24 घंटे में पुलिस ने ढूंढ निकाला चोरी हुआ ट्रैक्टर, दो आरोपी गिरफ्तार
Grand News छत्तीसगढ़ May 16, 2025
BIG NEWS : संस्कृत विद्वान जगद्गुरु रामभद्राचार्य को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 58वें ज्ञानपीठ पुरस्कार से किया सम्मानित
NATIONAL देश May 16, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?