Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG CABINET BREAKING : साय कैबिनट की बैठक संपन्न, विदेशी मदिरा दुकानों में अतिरिक्त आबकारी शुल्क समाप्त, जानिए लिए गए सभी बड़े फैसले 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsछत्तीसगढ़

CG CABINET BREAKING : साय कैबिनट की बैठक संपन्न, विदेशी मदिरा दुकानों में अतिरिक्त आबकारी शुल्क समाप्त, जानिए लिए गए सभी बड़े फैसले 

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/03/02 at 6:57 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
SHARE

 

डेस्क। CG CABINET BREAKING : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक संपन्न हो गई है। बैठक में कई बड़े निर्णय लिए गए है।

- Advertisement -
Ad image

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए –

- Advertisement -

 मंत्रिपरिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ आबकारी नीति वित्तीय वर्ष 2025-26 का अनुमोदन किया गया।

- Advertisement -

वर्ष 2025-26 की आबकारी नीति वर्ष 2024-25 की भांति होगी। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 674 मदिरा दुकानें तथा आवश्यकता अनुसार प्रीमियम मदिरा दुकानें संचालित करने का निर्णय भी यथावत् रखा गया है। देशी मदिरा की आपूर्ति पूर्ववत् रेट ऑफर प्रभावी रहेगा। विदेशी मदिरा थोक क्रय, वितरण छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कार्पाेरेशन लिमिटेड द्वारा होगा। मदिरा पर लागू अधोसंरचना विकास शुल्क यथावत् रहेगा। विदेशी मदिरा फुटकर दुकानों पर 9.5 प्रतिशत की दर से लगने वाला अतिरिक्त आबकारी शुल्क समाप्त होगा।

 मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ लोक परिसर (बेदखली) (संशोधन) विधेयक-2025 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।

 मंत्रिपरिषद द्वारा ईज ऑफ डुइंग बिजनेस के हित को देखते हुए ई-प्रोक्योरमेंट के लिए गठित सशक्त समिति को समाप्त करने का निर्णय लिया। चूंकि वर्तमान में पीएफआईसी द्वारा 100 करोड़ रूपए से उपर की परियोजनाएं स्वीकृत किए जा रहे हैं। बड़ी आईटी परियोजनाओं के संबंध में पहले से सशक्त समिति अनुमोदन की अनिवार्यता होने से अनुमोदन प्रक्रिया का डुप्लिकेशन होता है। इस कारण सशक्त समिति को समाप्त करने का निर्णय लिया।

 छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण और उपभोक्ता मामलों की समयबद्ध सुनवाई के लिए सदस्य का एक नवीन पद सृजित करने का निर्णय लिया गया।

 खरीफ विपणन वर्ष 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25 के समर्थन मूल्य योजना में धान एवं चावल परिवहन की दर के लिए गठित राज्य स्तरीय समिति की अनुशंसा दर को स्वीकृत करने का निर्णय लिया गया।

 छत्तीसगढ़ श्रम विधियां संशोधन एवं विविध प्रकीर्ण उपबंध विधेयक-2025 के माध्यम से कारखाना अधिनियम-1948, औद्योगिक विवाद अधिनियम-1947 तथा ट्रेड यूनियन अधिनियम-1976 में संशोधन के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।

 रजिस्ट्रीकरण अधिनियम-1908 (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक-2025 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।

 रजिस्ट्री ऑफिसों के नियमित रूप से संचालन के लिए वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग में उप पंजीयक के पदोन्नति श्रेणी के रिक्त 9 पदों की पूर्ति के लिए पांच वर्ष की अर्हकारी सेवा में एक बार के लिए छूट प्रदान करने का निर्णय लिया गया।

 राज्य में 01 नवम्बर 2024 से औद्योगिक विकास नीति 2024-30 प्रभावशील है। इसे और अधिक प्रभावी बनाने के लिए वाणिज्य एवं उद्योग विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ शासन भण्डार क्रय नियम-2002 में प्रस्तावित संशोधन के प्रारूप का अनुमोदन किया गया।

 छत्तीसगढ़ सरकार एवं व्यक्ति विकास केन्द्र इंडिया (द आर्ट ऑफ लिविंग) के मध्य आजीविका सृजन एवं ग्रामीण छत्तीसगढ़ का कल्याण विषयक एमओयू के लिए राज्य सरकार के सुशासन एवं अभिसरण विभाग को अधिकृत किया गया।

 

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Champions Trophy 2025, IND vs NZ : भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 250 का टारगेट, श्रेयस-हार्दिक ने खेली शानदार पारी  Champions Trophy 2025, IND vs NZ : भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 250 का टारगेट, श्रेयस-हार्दिक ने खेली शानदार पारी 
Next Article  CG NEWS : कल पेश होगा छत्तीसगढ़ का मुख्य बजट, वित्त मंत्री चौधरी ने कहा – यह बजट छत्तीसगढ़ को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला होगा

Latest News

New Delhi: देश को मिला नया जासूसी चीफ, पराग जैन बने R&AW प्रमुख
Grand News दिल्ली देश June 28, 2025
CG NEWS: ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ ने पॉलीथिन मुक्त शीतला बाजार के लिए जन जागरूकता रैली निकाली।
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 28, 2025
CG NEWS: शिक्षा ही समाज और व्यक्ति के विकास की असली ताक़त : लालिमा ठाकुर मालगांव स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव, नवप्रवेशी बच्चों का हुआ पारंपरिक स्वागत
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 28, 2025
CG NEWS: विधायक देवेन्द्र ने किया संविधान चौक का लोकार्पण,
BHILAI Grand News छत्तीसगढ़ June 28, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?