Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : हिंदी की वर्तनी पर भिड़े भाजपा और कांग्रेस, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG NEWS : हिंदी की वर्तनी पर भिड़े भाजपा और कांग्रेस, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/03/02 at 2:50 PM
Aishwarya Dwivedi
Share
2 Min Read
CG NEWS : हिंदी की वर्तनी पर भिड़े भाजपा और कांग्रेस, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
CG NEWS : हिंदी की वर्तनी पर भिड़े भाजपा और कांग्रेस, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
SHARE

रायपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ में ईडी की कार्रवाई समेत विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच जारी तनातनी अब एक नए मोड़ पर पहुंच गई है। इस बार बहस किसी गंभीर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप को लेकर नहीं, बल्कि हिंदी की वर्तनी को लेकर हो रही है।

भाजपा ने कांग्रेस की एक सोशल मीडिया पोस्ट में वर्तनी की गलती निकालते हुए तंज कसा, जिसके बाद कांग्रेस ने भी पलटवार किया। भाजपा ने X (पूर्व में ट्विटर) पर कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए लिखा,
“प्रिय INC छत्तीसगढ़, एक पढ़ा-लिखा एक्स हैंडलर रखिए, जो कम से कम हिंदी सही-सही लिख-पढ़ सके। सही शब्द ‘कवयित्री’ है, ‘कवियित्री’ नहीं।”

- Advertisement -
Ad image

भाजपा के इस कटाक्ष पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा खुद को सबसे ज्यादा बुद्धिमान समझती है। उन्होंने कहा,
“भाजपा को ऐसा लगता है कि पूरे देश में उनसे ज्यादा बुद्धिमान कोई नहीं है। पहले अपने अंदर झांक लें। अगर खुद को बुद्धिमान समझते हैं तो बधाई, लेकिन देश के आर्थिक विकास और जनता के हित में कांग्रेस का योगदान भाजपा से कहीं अधिक है।”

- Advertisement -

सोशल मीडिया पर इस बहस ने तेजी से तूल पकड़ लिया है। भाजपा समर्थक इसे कांग्रेस की लापरवाही बता रहे हैं, तो कांग्रेस के समर्थकों का कहना है कि असली मुद्दों से भटकाने के लिए भाजपा ऐसी बातों को तूल दे रही है।

- Advertisement -

राजनीतिक दलों के बीच भाषा को लेकर इस तरह की बहस पहले भी होती रही है, लेकिन इस बार छत्तीसगढ़ में यह चर्चा सोशल मीडिया पर बड़े स्तर पर वायरल हो गई है।

TAGGED: cg news, रायपुर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Guru Randhawa Hospitalised: मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्टर गुरु रंधावा के फैंस के लिए एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। अपनी आने वाली पंजाबी फिल्म ‘शौंकी सरदार’ की शूटिंग के दौरान एक एक्शन सीक्वेंस करते हुए वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्होंने खुद अपनी एक तस्वीर शेयर की है। दर्द में भी मुस्कान बरकरार गुरु रंधावा ने इंस्टाग्राम पर अस्पताल से एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “मेरा पहला स्टंट, मेरी पहली चोट, लेकिन मेरा हौसला बरकरार है। ‘शौंकी सरदार’ फिल्म के सेट से एक याद मिल गई। बहुत मुश्किल है… लेकिन अपने दर्शकों के लिए कड़ी मेहनत करूंगा।” फोटो में वह अस्पताल के बिस्तर पर सर्वाइकल कॉलर पहने हुए दिख रहे हैं, उनके सिर और गले में गंभीर चोटें आई हैं। बावजूद इसके, वह मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस और सेलेब्स ने की जल्द ठीक होने की दुआ गुरु रंधावा की इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने लिखा – “क्या हुआ?”, सिंगर मीका सिंह ने कहा – “गेट वेल सून भाई। ओरी ने कमेंट किया – “ओ नो, जल्दी ठीक हो जाओ मेरे भाई। साथ ही फैंस भी कमेंट सेक्शन में सिंगर के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। टी-सीरीज के साथ अनबन पर बोले थे गुरु रंधावा इससे पहले, कुछ महीने पहले गुरु रंधावा ने टी-सीरीज के साथ अपने मतभेदों को लेकर एक पोस्ट साझा की थी। उन्होंने लिखा था बड़े लोगों को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यह मसला जल्द ही हल हो जाएगा, और मैं पहले से ज्यादा मजबूती के साथ लौटूंगा। गुरु रंधावा के इस बयान से उनके करियर को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन उन्होंने साफ किया था कि वह 2024 में अपने म्यूजिक और फिल्मों पर पूरी तरह से फोकस करेंगे। फिलहाल, उनके फैंस उनकी जल्द रिकवरी की दुआ कर रहे हैं, और उम्मीद कर रहे हैं कि वह एक बार फिर अपने संगीत और अभिनय से दर्शकों का दिल जीतेंगे। Guru Randhawa Hospitalised: मशहूर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा को आई गंभीर चोटें, एक्शन सीक्वेंस समय हुए घायल
Next Article CG: खाकी पर कानून का शिकंजा! तीन सवारी में घूम रहे पुलिसकर्मियों पर SP ने कसी लगाम... CG: खाकी पर कानून का शिकंजा! तीन सवारी में घूम रहे पुलिसकर्मियों पर SP ने कसी लगाम…

Latest News

CG NEWS : कांग्रेस विधायक गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला  
क्राइम छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 1, 2025
CG Placement Camp : 12वीं पास युवाओं के लिए शानदार मौका; टेक्निशियन इलेक्ट्रीकल्स और इलेक्ट्रॉनिक्स के 100 पदों पर होगी भर्ती, जानें डिटेल्स 
CG Placement Camp : 12वीं पास युवाओं के लिए शानदार मौका; 100 पदों पर होगी भर्ती, जानें डिटेल्स 
छत्तीसगढ़ July 1, 2025
Mahatari Vandana Yojana : महतारी वंदन योजना की 17वीं किश्त जारी, महिलाओं को 647 करोड़ रुपये खातों में अंतरित
Grand News July 1, 2025
CG NEWS : रिटायर्ड एएसपी के घर चोरी, चोरों ने चांदी की गणेश मूर्ति पर किया हाथ साफ
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ बिलासपुर July 1, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?