Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG News : कैबिनेट बैठक से पहले सीएम साय का अंबिकापुर दौरा, कई अहम फैसले संभव, देखिये यह खास रिपोर्ट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG News : कैबिनेट बैठक से पहले सीएम साय का अंबिकापुर दौरा, कई अहम फैसले संभव, देखिये यह खास रिपोर्ट

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/03/02 at 10:09 AM
Aishwarya Dwivedi
Share
3 Min Read
CG News : कैबिनेट बैठक से पहले सीएम साय का अंबिकापुर दौरा, कई अहम फैसले संभव, देखिये यह खास रिपोर्ट
CG News : कैबिनेट बैठक से पहले सीएम साय का अंबिकापुर दौरा, कई अहम फैसले संभव, देखिये यह खास रिपोर्ट
SHARE

रायपुर। CG News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज दोपहर 3 बजे कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक नया रायपुर स्थित महानदी मंत्रालय भवन में होगी। गौरतलब है कि 3 मार्च को साय सरकार का पहला बजट पेश किया जाना है, जिसके मद्देनजर इस महत्वपूर्ण बैठक में कई अहम निर्णय लिए जा सकते हैं।

बैठक से पहले मुख्यमंत्री साय अंबिकापुर दौरे पर रहेंगे। वह सुबह 9:45 बजे रायपुर से अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे और वहां नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 2:00 बजे वह रायपुर लौटकर कैबिनेट बैठक में भाग लेंगे। बैठक के समापन के बाद मुख्यमंत्री शाम 5:30 बजे अपने निवास लौटेंगे।

- Advertisement -
Ad image

भारतीय पेंशनर्स मंच का पहला राज्य स्तरीय अधिवेशन

- Advertisement -

भारतीय पेंशनर्स मंच का पहला राज्य स्तरीय अधिवेशन आज, 2 मार्च को महाराष्ट्र मंडल, चौबे कॉलोनी में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय पेंशनर्स मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष वी. एस. यादव ने की। इसके अलावा, मंच के राष्ट्रीय मंत्री सतीश चंद राय एवं भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री वीरेन्द्र नामदेव विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।

- Advertisement -

‘दिव्य हीरोज 2025’ दिव्यांग टैलेंट व फैशन शो

जेसीआई रायपुर संगवारी द्वारा ‘हम किसी से कम नहीं’ थीम पर आज दोपहर 3 बजे से महाराजा अग्रसेन कॉलेज, समता कॉलोनी में दिव्यांग टैलेंट और फैशन शो ‘दिव्य हीरोज 2025’ का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों की प्रतिभा को मंच प्रदान करना है।

लायंस रीजन कॉन्फ्रेंस का आयोजन

लायंस क्लब सीनियर द्वारा लायंस इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट 3233-सी की रीजन कॉन्फ्रेंस आज होटल ग्रैंड नीलम में आयोजित की जा रही है। इस कार्यक्रम में वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर-प्रथम लायन विजय अग्रवाल एवं लायन रिपुदमन पुसरी (विडीजी-द्वितीय), अमरजीत दत्ता, लायन शैलेश अग्रवाल, लायन रंजना क्षेत्रपाल, लायन तिलोक बरडिया सहित कई वरिष्ठ सदस्य शामिल होंगे। इस कॉन्फ्रेंस में 12 से अधिक क्लबों के सदस्य भाग लेंगे, जिन्हें उनके सेवा कार्यों के लिए रीजन चेयरमैन लायन संतोष गुप्ता द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

TAGGED: ‘दिव्य हीरोज 2025’ दिव्यांग टैलेंट व फैशन शो, cg news, रायपुर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : सीएमएचओ ने किया सीएससी तोकापाल का औचक निरीक्षण, अस्पताल परिसर को सुव्यवस्थित के दिए निर्देश CG NEWS : सीएमएचओ ने किया सीएससी तोकापाल का औचक निरीक्षण, अस्पताल परिसर को सुव्यवस्थित के दिए निर्देश
Next Article CG NEWS : नगरी जनपद के प्रतिनिधि दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यशाला में होंगे शामिल CG NEWS : नगरी जनपद के प्रतिनिधि दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यशाला में होंगे शामिल

Latest News

CG NEWS: रायपुर में सड़क पर अतिक्रमण करने वालों पर निगम का शिकंजा, वीडियोग्राफी के बाद वसूले 1 लाख से ज्यादा का जुर्माना
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 24, 2025
CG : अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, धमतरी में फिर पकड़ाए 13 हाईवा
CG : अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, धमतरी में फिर पकड़ाए 13 हाईवा
छत्तीसगढ़ धमतरी June 24, 2025
CG BIG NEWS : छत्तीसगढ़ रेरा का बड़ा फैसला: रजत बिल्डर को 57.97 लाख रुपये आबंटिती को लौटाने का आदेश
CG BIG NEWS : छत्तीसगढ़ रेरा का बड़ा फैसला: रजत बिल्डर को 57.97 लाख रुपये आबंटिती को लौटाने का आदेश
छत्तीसगढ़ June 24, 2025
CG News : शिक्षा न केवल व्यक्तिगत विकास का माध्यम है, बल्कि एक समृद्ध, सशक्त और संस्कारित समाज की नींव भी है- अनुज
Grand News छत्तीसगढ़ June 24, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?