Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : 11 केवी करंट लगने से युवक की मौत, धुमाल संचालक और कर्मचारी घायल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG NEWS : 11 केवी करंट लगने से युवक की मौत, धुमाल संचालक और कर्मचारी घायल

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/03/02 at 12:14 PM
Aishwarya Dwivedi
Share
2 Min Read
CG NEWS : 11 केवी करंट लगने से युवक की मौत, धुमाल संचालक और कर्मचारी घायल
CG NEWS : 11 केवी करंट लगने से युवक की मौत, धुमाल संचालक और कर्मचारी घायल
SHARE

जांजगीर-चांपा। CG NEWS : जिले के जर्वे गांव में शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा हो गया। 11 केवी बिजली के तार की चपेट में आने से 32 वर्षीय युवक राजू साहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि धुमाल संचालक और एक कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया।

शनिवार रात करीब 9 बजे कनई गांव से बारात जर्वे गांव पहुंची थी, जिसमें चांपा से धुमाल पार्टी बुलाई गई थी। बारात के दौरान पंचायत भवन के पास धुमाल बजाया जा रहा था, तभी धुमाल के ऊपर लगी एक लाइट बंद हो गई। उसे ठीक करने के लिए एक कर्मचारी ऊपर चढ़ा, लेकिन कम ऊंचाई से गुजर रहे 11 केवी बिजली के तार की चपेट में आ गया।

- Advertisement -
Ad image

हादसे में युवक राजू साहू की मौके पर मौत हो गई, जबकि धुमाल संचालक अमर बघेल और कर्मचारी गजेंद्र गुजरतिया बुरी तरह झुलस गए। अमर बघेल की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बिलासपुर रेफर किया गया, जबकि गजेंद्र गुजरतिया का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

- Advertisement -

घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -
TAGGED: 11 केवी बिजली, cg news, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर रेफर
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : सिम्स के एचओडी की अग्रिम जमानत खारिज, कम नंबर देने की धमकी देकर महिला जूनियर डॉक्टर से कर रहा था यौन शोषण
Next Article Himani Narwal Murder : कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी की हत्या, सूटकेस में मिली लाश, राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में लिया था हिस्सा

Latest News

Kolkata Rape Case : लॉ कॉलेज में छात्रा से रेप, तीन दरिंदे गिरफ्तार, बीजेपी ने गठित की जांच टीम
Kolkata Rape Case : लॉ कॉलेज में छात्रा से रेप, तीन दरिंदे गिरफ्तार, बीजेपी ने गठित की जांच टीम
क्राइम देश June 28, 2025
CG NEWS : बिजली गुल होते ही तीन लड़कियों पर टांगिया से जानलेवा हमला, एक के गले पर किया गया वार, तीनों की हालत गंभीर 
CG NEWS : बिजली गुल होते ही तीन लड़कियों पर टांगिया से जानलेवा हमला, एक के गले पर किया गया वार
छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 28, 2025
CG : माउजर पिस्तौल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार 
CG : माउजर पिस्तौल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार 
छत्तीसगढ़ रायपुर June 28, 2025
CG VIDEO : छत्तीसगढ़ में नागलोक; आरंग के एक घर में मिला नाग नागिन का पूरा परिवार, मची सनसनी
CG VIDEO : छत्तीसगढ़ में नागलोक! आरंग के एक घर में मिला नाग नागिन का पूरा परिवार, मची सनसनी
VIRAL VIDEO छत्तीसगढ़ रायपुर June 28, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?