Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: बीजेपी की आंधी: गरियाबंद में पांचों जनपद पंचायतों पर भगवा परचम, कांग्रेस का सूपड़ा साफ,5-0 से भाजपा की ऐतिहासिक जीत, संगठन की जबरदस्त रणनीति हुई कारगर!
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

बीजेपी की आंधी: गरियाबंद में पांचों जनपद पंचायतों पर भगवा परचम, कांग्रेस का सूपड़ा साफ,5-0 से भाजपा की ऐतिहासिक जीत, संगठन की जबरदस्त रणनीति हुई कारगर!

Vijay Sinha
Last updated: 2025/03/04 at 2:56 PM
Vijay Sinha
Share
2 Min Read
SHARE

 

गरियाबंद। जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जनपद पंचायत चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। पहली बार जिले की पांचों जनपद पंचायतों पर भाजपा का कब्जा हुआ है, जिससे कांग्रेस पूरी तरह हाशिए पर चली गई है।

- Advertisement -
Ad image

भाजपा के विजयी जनपद अध्यक्ष:
1. फिंगेश्वर – इंद्राणी नेहरू साहू (निर्विरोध निर्वाचित)
2. गरियाबंद – सोहन लाल ध्रुव
3. देवभोग – पदयामनी निधि (निर्विरोध निर्वाचित)
4. छुरा – मीरा ध्रुव
5. मैनपुर – मोईना नेताम (निर्विरोध निर्वाचित)

- Advertisement -

भाजपा की इस बड़ी जीत के पीछे राजिम विधायक रोहित साहू, जिला चुनाव प्रभारी सुरेंद्र पाटनी, भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, पूर्व विधायक गोवर्धन सिंह मांझी, संतोष उपाध्याय, डमरूधर पुजारी नगर पालिका अध्यक्ष रिखी राम यादव पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष गफ़्फ़ू मेमन मंडल अध्यक्ष सुमीत पारख की मजबूत रणनीति और संगठनात्मक एकजुटता अहम रही।

- Advertisement -

इस चुनाव में फिंगेश्वर और मैनपुर  जनपद पंचायत की इंद्राणी नेहरू साहू  एंव मैनपुर – मोईना नेताम देवभोग – पदयामनी निधि को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया, जिससे भाजपा की स्थिति और मजबूत हो गई। बाकी चार जनपदों में भी भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने दमदार जीत हासिल की। यह पहली बार है जब जिले की पांचों जनपद पंचायतों पर भाजपा का परचम लहराया है।

जीत के बाद भाजपा नेताओं ने कहा कि यह जनता की कांग्रेस से नाराजगी और भाजपा के विकास कार्यों में विश्वास का परिणाम है। राजिम विधायक रोहित साहू ने कहा, “यह जीत भाजपा की जनहितैषी नीतियों और संगठित प्रयासों की देन है। आने वाले समय में हम और मजबूती से जनता की सेवा करेंगे।”

भाजपा की इस ऐतिहासिक जीत से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है, वहीं कांग्रेस के लिए यह एक बड़ा झटका साबित हुआ है। जिले में कांग्रेस का पूरी तरह सफाया हो गया है

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Raipur Breaking: नवा रायपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवक गंभीर घायल Raipur Breaking: नवा रायपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवक गंभीर घायल
Next Article CG NEWS : दुर्ग जनपद पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए मतदान संपन्न, भाजपा की कुलेश्वरी देवांगन ने मारी बाजी 

Latest News

CG News: “भूस्खलन ने रोकी रेल पटरी की रफ्तार, तीसरे दिन भी किरंदुल-विशाखापत्तनम लाइन बंद, कई ट्रेनें रद्द”
Grand News छत्तीसगढ़ बस्तर July 4, 2025
CG News : महात्मा गांधी के खिलाफ ट्विटर पर फैलाई जा रही नफरत पर कड़ी कार्रवाई की मांग – एनएसयूआई नेता रजत ठाकुर ने दर्ज कराई शिकायत
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 4, 2025
CG NEWS: अयान ख्वाजा ने इंडिया ओपन नेशनल 2025 मे 50 मीटर राइफल प्रोन इवेंट मे सबसे अधिक अंक प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीत पुरे भारत देश मे छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 4, 2025
CG NEWS: सांसद बृजमोहन ने 334 हितग्राहियों को सौंपे 35 लाख रुपए के चेक
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 4, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?