Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : फर्जी सिम कार्ड सप्लाई करने वाले 5 पीओएस एजेंट गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG NEWS : फर्जी सिम कार्ड सप्लाई करने वाले 5 पीओएस एजेंट गिरफ्तार

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/03/04 at 11:15 AM
Aishwarya Dwivedi
Share
3 Min Read
CG NEWS : फर्जी सिम कार्ड सप्लाई करने वाले 5 पीओएस एजेंट गिरफ्तार
CG NEWS : फर्जी सिम कार्ड सप्लाई करने वाले 5 पीओएस एजेंट गिरफ्तार
SHARE

बिलासपुर। CG NEWS : ऑनलाइन साइबर फ्रॉड के लिए फर्जी सिम कार्ड मुहैया कराने वाले पांच पीओएस (पॉइंट ऑफ सेल) एजेंटों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये आरोपी दिल्ली, अलवर (राजस्थान) समेत अन्य स्थानों पर साइबर ठगों को फर्जी सिम कार्ड उपलब्ध कराते थे। पुलिस ने एक साथ छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ा और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।

- Advertisement -

एडीशनल एसपी अर्चना झा ने बताया कि एसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर साइबर क्राइम पोर्टल में रिपोर्ट किए गए पीओएस एजेंटों की जांच की गई। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कोटा क्षेत्र के कुछ लोगों की संलिप्तता सामने आई, जो आम नागरिकों की आईडी पर कई सिम कार्ड जारी कर साइबर अपराधियों को बेच रहे थे। ये आरोपी साइबर ठगी के रैकेट में शामिल होकर अवैध मुनाफा कमा रहे थे।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

कैसे करते थे ठगी?

- Advertisement -

जांच में पता चला कि आरोपी साइबर ठगों को ऐसे फर्जी सिम कार्ड उपलब्ध कराते थे, जिनका उपयोग डिजिटल अरेस्ट, शेयर ट्रेडिंग फ्रॉड, केवाईसी अपडेट स्कैम जैसे साइबर अपराधों में किया जाता था। इसके अलावा, संदिग्ध बैंक खातों (म्यूल अकाउंट) की भी जांच की गई, जिससे साइबर ठगी के और प्रमाण मिले।

- Advertisement -

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

1. अंशु श्रीवास (19 वर्ष), निवासी पथर्रा, थाना कोटा, बिलासपुर
2. फिरोज अंसारी (19 वर्ष), निवासी फिरंगीपारा, थाना कोटा, बिलासपुर
3. मुकुल श्रीवास (21 वर्ष), निवासी फिरंगीपारा, थाना कोटा, बिलासपुर
4. द्वारिका साहू (23 वर्ष), निवासी वार्ड नं. 10, डाक बंगलापारा, थाना कोटा, बिलासपुर
5. जय पालके (20 वर्ष), निवासी नवागांव कोटा, थाना कोटा, बिलासपुर

पहले भी हो चुकी हैं गिरफ्तारियां

बिलासपुर पुलिस पहले भी साइबर ठगी में संलिप्त बैंक कर्मियों और एजेंटों सहित 19 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब इस मामले में कोटा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पांच और आरोपियों को पकड़ लिया गया है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ धारा 66(C)-INF, 316(5), 318(4), 336(3)-BNS के तहत कार्रवाई की है और आगे की जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोग कौन-कौन हैं और किन-किन राज्यों तक इसका जाल फैला हुआ है।

TAGGED: cg news, बिलासपुर।
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Breaking News : नक्सलियों ने की पूर्व विधायक मनीष कुंजाम के छोटे ससुर की हत्या Breaking News : नक्सलियों ने की पूर्व विधायक मनीष कुंजाम के छोटे ससुर की हत्या
Next Article CG: मोबाइल वापस मांगने पर जानलेवा हमला करने वाले दो भाई गिरफ्तार... CG: मोबाइल वापस मांगने पर जानलेवा हमला करने वाले दो भाई गिरफ्तार…

Latest News

CG NEWS : महेश नवमी पर्व की भव्य तैयारी शुरू, माहेश्वरी महिला संगठन प्रदेशभर में 101 व्हीलचेयर का करेंगे दान, प्रभारी भी नियुक्त
छत्तीसगढ़ रायपुर June 2, 2025
CG NEWS : समर कैंप में बच्चों ने सीखी रचनात्मकता के साथ सेवा की भावना, वृक्षारोपण कर हुआ समापन
Grand News June 2, 2025
Expensive Bikes: देखिए दुनिया की सबसे महंगी बाइक्स की लिस्ट
Exclusive Grand News Technology छत्तीसगढ़ देश रोचक खबरें June 2, 2025
CG BREAKING : महतारी वंदन योजना की 16वीं किश्त जारी, 648 करोड़ रुपये महिलाओं के खाते में अंतरित
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ June 2, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?