झारखंड | BREAKING : झारखंड विधानसभा में भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव को लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके लिए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और पार्टी सांसद डॉ. के. लक्ष्मण को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। दोनों नेता जल्द ही राज्य का दौरा करेंगे और विधायक दल की बैठक में भाग लेंगे, जहां नेता का चुनाव किया जाएगा। भाजपा ने इस प्रक्रिया को पारदर्शी और सर्वसम्मति से पूरा करने की रणनीति बनाई है।