गरियाबंद। CG BREAKING : जिला पंचायत में भी अध्यक्ष उपाध्यक्ष के नाम तय हो गए है। एससी आरक्षित सीट के लिए एक भी दावेदार नहीं होने के कारण पहले ही अध्यक्ष पद की दौड़ से बाहर हो गई कांग्रेस ने संख्या बल कम होने के चलते हैं उपाध्यक्ष पद से भी किनारा कर लिया। कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा। जिसके चलते जिला पंचायत में भाजपा का निर्विरोध अध्यक्ष उपाध्यक्ष बना दिया गया है। भाजपा के गौरी शंकर अध्यक्ष होंगे, लालिमा ठाकुर उपाध्यक्ष होंगी।
भाजपा से अध्यक्ष पद के लिए गौरीशंकर कश्यप का नाम फाइनल हो गया है। उपाध्यक्ष पद के लिए लालिमा ठाकुर का भी नाम तय हो गया है। दोनों ही प्रत्याशी विधायक रोहित साहू और एक-एक प्रस्तावक के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने जिला पंचायत पहुंच गए है। दोनों के निर्विरोध जीतने की घोषणा भी हो गई है।
विधायक रोहित साहू और जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर सहित जिले के सभी पदाधिकारियों की एकजुटता के चलते भाजपा ने जिला पंचायत चुनाव में एकतरफा जीत दर्ज की। 11 में से 7 जिला पंचायत सदस्य भाजपा समर्थित जीत कर आए और फिर उन्हें एकजुट रखने में भी विधायक और जिला अध्यक्ष की भूमिका अहम रही।