Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : रायपुर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, बकायेदारों पर सख्ती, आनंद रेस्टोरेंट को किया सील, ग्रीन कैफे को नोटिस जारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
रायपुर

CG NEWS : रायपुर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, बकायेदारों पर सख्ती, आनंद रेस्टोरेंट को किया सील, ग्रीन कैफे को नोटिस जारी

Aishwarya Dwivedi
Last updated: 2025/03/05 at 8:32 PM
Aishwarya Dwivedi
Share
2 Min Read
CG NEWS : रायपुर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, बकायेदारों पर सख्ती, आनंद रेस्टोरेंट को किया सील, ग्रीन कैफे को नोटिस जारी
CG NEWS : रायपुर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, बकायेदारों पर सख्ती, आनंद रेस्टोरेंट को किया सील, ग्रीन कैफे को नोटिस जारी
SHARE

रायपुर। CG NEWS :  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नगर निगम ने बकायेदारों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाते हुए टैक्स वसूली अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में बुधवार को जोन-10 के वार्ड नंबर 52 में बड़ा एक्शन लिया गया। संपत्तिकर न भरने पर आनंद रेस्टोरेंट को सील कर दिया गया, जबकि वीआईपी मार्ग, अमलीडीह स्थित दी लीविंग रूम एंड ग्रीन कैफे की संचालिका को नोटिस जारी किया गया है।

नगर निगम के आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देश और अपर आयुक्त राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, उपायुक्त राजस्व डॉ. अंजलि शर्मा, राजस्व अधिकारी खीरसागर नायक के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

- Advertisement -
Ad image

5 साल से नहीं चुकाया 5.92 लाख का टैक्स, रेस्टोरेंट हुआ सील

राजस्व विभाग के अनुसार, डॉ. राजेंद्र प्रसाद वार्ड क्रमांक 52 में स्थित आशुतोष शर्मा की फर्म आनंद रेस्टोरेंट पिछले 5 वर्षों (2019-20 से) से 5,92,354 रुपये का संपत्तिकर नहीं चुका रही थी। नगर निगम की ओर से कई बार नोटिस भेजे जाने और अंतिम सूचना दिए जाने के बावजूद टैक्स जमा नहीं किया गया। इसके बाद नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्टोरेंट को सील कर दिया।

ग्रीन कैफे को दी गई अंतिम चेतावनी

इसके अलावा, वीआईपी रोड, अमलीडीह स्थित दी लीविंग रूम एंड ग्रीन कैफे की संचालिका ज्योति केशवानी को नगर निगम ने डिमांड बिल/नोटिस जारी किया है। उन्हें तीन दिनों के भीतर अपनी प्रॉपर्टी आईडी अपडेट कर संपत्तिकर जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि समय पर भुगतान नहीं किया गया तो वार्षिक भाड़ा मूल्य तय कर नया बिल जनरेट किया जाएगा।

बड़े बकायेदारों पर लगातार होगी कार्रवाई

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि बड़े बकायेदारों पर सीलबंदी की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। बुधवार को हुई इस कार्रवाई के दौरान जोन-10 के सहायक राजस्व अधिकारी महादेव रक्सेल और जोन-10 राजस्व विभाग के अन्य संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।

TAGGED: cg news, Raipur, नगर निगम
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : शराब पीकर स्कूल आने और बच्चों से मारपीट करने वाले शिक्षक निलंबित CG NEWS : शराब पीकर स्कूल आने और बच्चों से मारपीट करने वाले शिक्षक निलंबित
Next Article Holi outfit idea : होली के त्योहार पर स्टाइलिश दिखने के लिए अपनाएं ये 5 बेहतरीन आउटफिट्स Holi outfit idea : होली के त्योहार पर स्टाइलिश दिखने के लिए अपनाएं ये 5 बेहतरीन आउटफिट्स

Latest News

ENTERTAINMENT NEWS: 26 करोड़ में बनी, 177 करोड़ कमाई, ऑस्कर पहुंची – ये है मलयालम सिनेमा का सबसे बड़ा चमत्कार!
Grand News मनोरंजन July 12, 2025
CRICKET NEWS: बुमराह का बड़ा धमाका – विदेशी ज़मीन पर सबसे ज़्यादा फाइव विकेट हॉल लेने वाले पहले भारतीय बने!
Cricket Grand News July 12, 2025
CG NEWS: नाबालिग बाइकर्स का आतंक – तेज रफ्तार, तीन सवारी और फटे साइलेंसर से दहशत में राहगीर, बेकाबू बाइकर्स की बढ़ती करतूतें
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 12, 2025
CG NEWS: जांजगीर-चांपा में ऑयल पाम खेती को बढ़ावा देने एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित, 500 हेक्टेयर क्षेत्र के विस्तार का लक्ष्य
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 12, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?