Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Dhamtari News : OPD पर्ची पर ‘फर्जी डॉक्टर’ प्रिंट कर बदनाम करने की साज़िश, मेडिकल ऑफिसर ने की कार्रवाई की मांग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़धमतरी

Dhamtari News : OPD पर्ची पर ‘फर्जी डॉक्टर’ प्रिंट कर बदनाम करने की साज़िश, मेडिकल ऑफिसर ने की कार्रवाई की मांग

Jagesh Sahu
Last updated: 2025/03/06 at 10:37 PM
Jagesh Sahu
Share
3 Min Read
Dhamtari News: OPD पर्ची पर 'फर्जी डॉक्टर' प्रिंट कर बदनाम करने की साज़िश, मेडिकल ऑफिसर ने की कार्रवाई की मांग
Dhamtari News: OPD पर्ची पर 'फर्जी डॉक्टर' प्रिंट कर बदनाम करने की साज़िश, मेडिकल ऑफिसर ने की कार्रवाई की मांग
SHARE

Dhamtari News : धमतरी जिले के कुरुद एवं मगरलोड मे चलने वाली मोबाइल मेडिकल यूनिट (MMU) में कार्यरत मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर वैभव सिन्हा को बदनाम करने की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि MMU के एरिया प्रोजेक्ट मैनेजर अनुराग साहू ने दुर्भावनापूर्वक ओपीडी पर्ची (OPD Slip) में उनके नाम के आगे ‘फर्जी डॉक्टर’ प्रिंट करवा दिया। इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

- Advertisement -

ये भी पढ़ें : CG BREAKING : शराब प्रेमियों के लिए काम की खबर, इसदिन बंद रहेगी दारू भट्ठी 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

स्वास्थ्य मंत्री से की शिकायत

- Advertisement -

डॉक्टर वैभव सिन्हा ने इस गंभीर मामले को लेकर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मिलकर उचित कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ डॉक्टर फेडरेशन से भी न्याय की गुहार लगाई है। डॉक्टर सिन्हा के मुताबिक, 3 मार्च को MMU-3 यूनिट में मरीजों को दी गई ओपीडी पर्ची (OPD Slip) में उनके नाम के आगे ‘फर्जी डॉक्टर’ लिखकर प्रिंट किया गया, जिससे उनकी छवि धूमिल हो रही है।

- Advertisement -

क्या छुट्टी विवाद बना कारण?

डॉक्टर वैभव सिन्हा का कहना है कि यह पूरा विवाद कुछ समय पहले छुट्टी को लेकर शुरू हुआ था। एरिया प्रोजेक्ट मैनेजर अनुराग साहू से इसी मुद्दे पर उनकी बहस हुई थी। इसके बाद दुर्भावनावश अनुराग साहू ने सॉफ्टवेयर प्रबंधन समिति के साथ मिलकर ओपीडी पर्ची (OPD Slip) में उनके नाम के आगे ‘फर्जी डॉक्टर’ प्रिंट करवाया।

MMU ग्रुप में चलाया निष्कासन का मैसेज

डॉक्टर सिन्हा ने आगे बताया कि विवाद के दौरान अनुराग साहू ने उन पर दुर्व्यवहार का झूठा आरोप लगाते हुए MMU ग्रुप में उनके निष्कासन का संदेश भी फैलाया, जबकि नगर निगम ने अब तक इस संबंध में कोई स्पष्टीकरण नहीं मांगा है।

डॉक्टर ने मांगा न्याय

डॉक्टर वैभव सिन्हा ने कहा कि इस तरह की हरकत न केवल उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश है, बल्कि एक जिम्मेदार चिकित्सक की गरिमा के साथ भी खिलवाड़ है। उन्होंने इस पूरे मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

इस मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग और डॉक्टरों के बीच गहरी नाराज़गी देखी जा रही है। अब सभी की निगाहें इस पर टिकी हैं कि स्वास्थ्य मंत्री और प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाते हैं।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, BIG NEWS, CG BREAKING NEWS, CG LATEST UPDATE NEWS, Dhamtari news, GRAND NEWS CHHATTISGARH, फर्जी डॉक्टर, मेडिकल ऑफिसर, मोबाइल मेडिकल यूनिट
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RAIPUR : चैत्र नवरात्र 30 मार्च से, श्री शनिदेव मंदिर में नवग्रह शांति मनोकामना ज्योत की जा जाएगी प्रज्जवलित  RAIPUR : चैत्र नवरात्र 30 मार्च से, श्री शनिदेव मंदिर में प्रज्जवलित की जाएगी मनोकामना ज्योत
Next Article CG NEWS : शिवनाथ नदी में तैरती मिली दो दिन से लापता शख्स की लाश... CG NEWS : शिवनाथ नदी में तैरती मिली दो दिन से लापता शख्स की लाश…

Latest News

CG Breaking : गौशाला में लगी भीषण आग, देखें वीडियो
Breaking News छत्तीसगढ़ रायपुर May 22, 2025
CG Breaking : रायपुर सहित 8 सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्रों को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाण, CM साय और स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने दी बधाई
Breaking News छत्तीसगढ़ May 22, 2025
IPL 2025 GT vs LSG Live : लखनऊ ने गुजरात को दिया 236 रनों का लक्ष्य, मिचेल मार्श ने जड़ दिया शतक
Cricket खेल May 22, 2025
CG News : विकास और खुशहाली का दूसरा नाम है भाजपा सरकार, समाधान शिविर में सांसद बृजमोहन ने अवैध शराब बिक्री पर कार्यवाही के दिए निर्देश
छत्तीसगढ़ May 22, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?