Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: गरियाबंद में उपाध्यक्ष चुनाव की हलचल, कांग्रेस की किलेबंदी, भाजपा में उथल-पुथल,कांग्रेस पर्यवेक्षक पूर्व विद्यायक गुरमुख सिंह होरा ने ली बैठक,10 मार्च को उपाध्यक्ष पद का चुनाव, सियासी समीकरण बदलने की तैयारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

गरियाबंद में उपाध्यक्ष चुनाव की हलचल, कांग्रेस की किलेबंदी, भाजपा में उथल-पुथल,कांग्रेस पर्यवेक्षक पूर्व विद्यायक गुरमुख सिंह होरा ने ली बैठक,10 मार्च को उपाध्यक्ष पद का चुनाव, सियासी समीकरण बदलने की तैयारी

Vijay Sinha
Last updated: 2025/03/06 at 7:27 PM
Vijay Sinha
Share
2 Min Read
SHARE

 

गरियाबंद। नगरी निकाय चुनाव के तहत नगर पालिका में अध्यक्ष व पार्षदों के निर्वाचन के बाद अब उपाध्यक्ष पद का चुनाव होना है। इस चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आगामी 10 मार्च को शपथ ग्रहण और उपाध्यक्ष पद का चुनाव निर्धारित है, जिससे भाजपा में अधिक हलचल देखी जा रही है।

- Advertisement -
Ad image

आपको बता दे नगरीय निकाय चुनाव में जहाँ 15 सीटो में भाजपा ९ सीट पर चुनाव जीती है 4 पर कांग्रेस और 2 पर निर्दिलीय प्रत्याशियों ने चुनाव जीता है

- Advertisement -

उपाध्यक्ष चुनाव की रणनीति को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपने पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस के पर्यवेक्षक एवं कुरूद-धमतरी के पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा गरियाबंद पहुंचे। कांग्रेस भवन में उन्होंने पार्षदों और स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की। बैठक में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका में पार्टी की स्थिति, पार्षदों की संख्या और संगठनात्मक समीकरणों की जानकारी दी।

- Advertisement -

श्री होरा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने और विषम परिस्थितियों में सामूहिक रूप से कार्य करने की सलाह दी। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम सोनवानी, सन्नी मेमन,पार्षद छगन यादव, पार्षद मुकेश पाण्डेय, मुकेश रामटेके, राजेश साहू समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस भवन पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने पर्यवेक्षक श्री होरा का आत्मीय स्वागत किया।

नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस और भाजपा दोनों ही अपनी रणनीति बनाने में जुटी हुई हैं। ऐसे में 10 मार्च को होने वाला चुनाव राजनीतिक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG Patwari suspended : रिश्वतखोर पटवारी पर गिरी गाज, घूस लेते वीडियो वायरल होने के बाद निलंबित. CG Patwari suspended : रिश्वतखोर पटवारी पर गिरी गाज, घूस लेते वीडियो वायरल होने के बाद निलंबित
Next Article  CG NEWS : सर्चिंग के दौरान जवानों को बड़ी सफलता, भारी मात्रा में बंदूक और विस्फोटक सामाग्री किया बरामद   CG NEWS : सर्चिंग के दौरान जवानों को बड़ी सफलता, भारी मात्रा में बंदूक और विस्फोटक सामाग्री किया बरामद 

Latest News

CG NEWS : छत्तीसगढ़ का यह जिला गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में हुआ शामिल, एक ही दिन में 51727 महिलाओं का हुआ एचबी जांच, स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने दी बधाई
गौरैला पेंड्रा मारवाही छत्तीसगढ़ June 27, 2025
CG ACCIDENT NEWS : ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, दो युवकों की मौके पर मौत 
छत्तीसगढ़ दुर्घटना महासमुंद June 27, 2025
गरियाबंद प्रवास पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस को मिली बड़ी मजबूती – पार्षद निरंजन प्रधान कांग्रेस में हुए शामिल
Grand News June 27, 2025
CG NEWS : बवासीर का इलाज करवाने पति के साथ पहुंची थी महिला, डॉक्टर ने ऑपरेशन से कर दिया छत विक्षत
छत्तीसगढ़ महासमुंद June 27, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?