Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Aaj ka Rashifal : इन राशि वालों के जीवन में आएंगी खुशियां, गुरुवार का दिन है बेहद खास, पढ़ें आज का राशिफल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

Aaj ka Rashifal : इन राशि वालों के जीवन में आएंगी खुशियां, गुरुवार का दिन है बेहद खास, पढ़ें आज का राशिफल

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/03/06 at 8:14 AM
Neeraj Gupta
Share
8 Min Read
Aaj Ka Rashifal 19 December 2024 : गुरुवार यानि आज बनने वाला शुभ वाशी योग, व्यापार, नौकरी और करियर में मिल सकता है लाभ, देखिये आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 19 December 2024 : गुरुवार यानि आज बनने वाला शुभ वाशी योग, व्यापार, नौकरी और करियर में मिल सकता है लाभ, देखिये आज का राशिफल
SHARE

Aaj Ka Rashifal: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और गुरुवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज सुबह 10 बजकर 51 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अष्टमी तिथि लग जायेगी। आज सुबह 10 बजकर 46 मिनट तक यायीजय योग रहेगा। साथ ही आज रात 12 बजकर 6 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 06 मार्च 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

मेष राशि

- Advertisement -

 

- Advertisement -

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। आप अपने निजी जीवन में चली आ रही समस्याओं का समाधान निकालने में कामयाब रहेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं लोगों को नए अवसर मिलने की संभावना है। आज समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। आपका अनुभव प्रतिष्ठा का कारण बनेगा। समाज में आपको मान सम्मान की प्राप्ति होगी। आज आप किसी सामाजिक उत्सव में भाग ले सकते हैं। लोग आपके विचारों से प्रभावित होंगे।

 

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 5

वृष राशि

आज आपका दिन खास रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिलेगा। ऑफिस में काम बढ़ सकता है, जिससे आप परिवार को समय नहीं दे पाएंगे, लेकिन आप कार्यक्षेत्र और घर के बीच अच्छी तरह तालमेल बनाकर रखेंगे। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। संतान को लेकर उलझनें दूर होगी। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज आपको किसी तरह के वाद-विवाद में पड़ने से बचना चाहिए। आप प्रॉपर्टी खरीदने में कामयाब रहेंगे। घर के जरुरत का सामान खरीदने मार्केट जायेंगे।

 

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 3

मिथुन राशि

आज आपका दिन बदलाव लाने वाला है। आज आप अपनी दिनचर्या में बदलाव करेंगे। आप लोगों की मदद करने के लिए समय निकालेंगे। आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी, बिजनेस को बढाने के लिए बेहतर फैसले लेंगे। साथ ही व्यापार के विकास में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह भी लेंगे। आज आपकी सभी योजनाएं सफल होंगी। आपके लिए आमदनी के योग बनेंगे। संतान को लेकर अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपको कम्युनिकेशन के माध्यमों से लाभ होगा, और आप तरक्की करेंगे। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

 

 

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 3

 

कर्क राशि

आज आपका दिन आनंद से भरा रहेगा। आपको आज अच्छी खुशखबरी मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन की आपकी प्रतीक्षा समाप्त होगी, नई पोस्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। आप पूरी सावधानी से काम करेंगे। आज आपके लिए आर्थिक लाभ की स्थिति बनेगी, आप भी इसका भरपूर फायदा उठाएंगे। किसी कार्य योजना के कारण आपको यात्रा करनी पड़ेंगी। आज आयी समस्याओं को अपनी समझदारी से दूर कर लेंगे। आज आपके घर के सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। बच्चे खेल-कूद में व्यस्त रहेंगे।

 

 

शुभ रंग- पीच

शुभ अंक- 2

सिंह राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र के सकारात्मक माहौल में काम करने को मिलेगा। आज आज आप ऑनलाइन नया काम शुरू करेंगे, जिसमें आपको अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आप दूसरों की मदद करने की हर संभव कोशिश करेंगे। आपकी किसी परिवारिक समस्या का निवारण होने से आपको बहुत सुकून मिलेगा। आप जीवनसाथी के साथ कहीं धार्मिक यात्रा पर जाएंगे। आपकी यात्रा शुभ फलदाई साबित होगी।

 

 

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 8

कन्या राशि

आपके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। अनेक साधनों से आर्थिक लाभ होने के संभावना है, जिससे आपका बैंक बैलेंस मजबूत होगा। संतान की ओर से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। नौकरी में सफलता के योग हैं। आज आपकी सैलरी में बढ़ोतरी होगी। जमीन जायदाद के मामलों में कुछ समस्या आएगी, लेकिन कोर्ट कचहरी में आपको सफलता मिलेगी। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आपके मित्र आपकी सहायता करेंगे। आप परिवार के साथ कहीं मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे बच्चे आपसे प्रसन्न रहेंगे।

 

शुभ रंग- ओरेंज

शुभ अंक- 2

तुला राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। रिश्तेदारों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जायेंगे, आपकी यात्रा सुखद रहेगी। पारिवारिक रिश्तो में आपसी प्रेम बढ़ेगा। किसी कोर्ट केस का फैसला आज आपके पक्ष में आयेगा, इससे आप खुद को रिलैक्स फील करेंगे। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आज आप आपनी मेहनत से अच्छा धन कमाने में सफल होंगे। संतान को किसी बड़े संस्थान में एडमिशन मिलने की खबर मिलेगी। घर के किसी कन्या को बड़ी सफलता मिलने से उत्सव जैसा माहौल रहेगा।

 

 

शुभ रंग- ओरेंज

शुभ अंक- 1

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन रोज से बेहतर रहेगा। आप अपनी नौकरी बदलने का प्रयास करेंगे, इसमें आपको सफलता मिलने की संभावना है। आपकी सैलरी में वृद्धि होगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति में संतुलन बना रहेगा। आपको किसी पारिवारिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। आप जीवनसाथी के साथ घर की जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल रहेंगे। व्यापार में उन्नति होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपका सेहत रोज की अपेक्षा बेहतर रहने वाला है।

 

 

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 4

धनु राशि

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज आपकी कुछ नये लोगों से मुलाकात होगी। आपके निजी प्रयासों से कार्यों में सफलता मिलेगी। आपके लिए अचानक धन लाभ के स्त्रोत खुलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके काम को देखते हुए अच्छी पदोन्नति मिलेगी। आज आप ऑफिस में अपने काम के कारण काफी व्यस्त रहेंगे। घर में नन्हें मेहमान के आने से खुशियाँ आएंगी। लोग आपको बधाई देंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, सफलता मिलने के योग बने हुए है।

 

 

शुभ रंग- मरून

शुभ अंक- 5

मकर राशि

आज आपका दिन मंगलमय रहेगा। आपको अपनी नौकरी में उत्तम परिणाम देखने को मिलेंगे। आपके लिए परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। कार्यस्थल पर विरोधी कुछ मुश्किलें खड़ी करेंगे, लेकिन आप अपने काम पर फोकस करेंगे। आपकी एकाग्रता आपको सफलता दिलाएगी। आपकी बचत योजनाएं कामयाब रहेंगी। आपको निवेश करने का सुनहरा मौका मिलेगा। आप परिवार के साथ किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते हैं। आज आप अपने स्वभाव में थोड़ी विनम्रता लाएं। बच्चे अपने जरुरत का सामान खरीदने के लिए आपसे कह सकते है।

TAGGED: aaj का rashifal, today horoscope, Today's Horoscope
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : बस्तर में नक्सलियों का आतंक, आठ परिवारों को जान से मारने की धमकी देकर गांव से निकाला  
Next Article CG NEWS : घर में घुसकर महिला पर टांगी से ताबड़तोड़ हमला, सिर पर आई गंभीर चोंटे

Latest News

GRAND NEWS : छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का शपथ ग्रहण समारोह, ललित जैसिंघ को मिला प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष का प्रमाण पत्र
Grand News May 31, 2025
PM Kisan Samman Nidhi Yojana : किसानों के लिए खुशखबरी, इस दिन आ सकती है किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त
देश May 31, 2025
CG NEWS : ईमानदारी और सेवा के प्रतीक सहायक उपनिरीक्षक नंदकुमार नेताम को गरियाबंद पुलिस परिवार ने दी ससम्मान विदाई, भावुक हुआ समारोह
Grand News May 31, 2025
CG NEWS : रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल को भारतीय खाद्य निगम के चेयरमैन बनाए जाने पर राइस मिल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष गफ़्फ़ू मेमन ने दी बधाई
Grand News छत्तीसगढ़ May 31, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?