गरियाबंद जिले में आज दिनांक 07 मार्च, शुक्रवार को जनपद पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर सोहन लाल धुर्व ने जनपद अध्यक्ष पद की शपथ ली, जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए लेख राम साहू ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। इनके साथ ही कुल 14 जनपद सदस्यों ने भी अपने-अपने पदों की शपथ ली।
शपथ ग्रहण समारोह जनपद पंचायत के सभागार में आयोजित किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। समारोह के दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने जनपद क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्धता जताई और पारदर्शी प्रशासन देने का आश्वासन दिया।
कार्यकर्म में विशेष रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्रकार उपाध्यक्ष जिला पंचायत लालिमा ठाकुर उपस्थित रहे
समारोह में विभिन्न वक्ताओं ने जनपद पंचायत की भूमिका और विकास कार्यों को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर जनपद क्षेत्र के विकास को लेकर विभिन्न योजनाओं पर चर्चा भी हुई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के सफल आयोजन में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।