Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : वन कर्मचारियों की नहीं सुन रहे अधिकारी, अधिकारी कर रहे अपने अधिकारों का दुरुपयोग? वन कर्मचारी आंदोलन में जाने हेतु बाध्य
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG NEWS : वन कर्मचारियों की नहीं सुन रहे अधिकारी, अधिकारी कर रहे अपने अधिकारों का दुरुपयोग? वन कर्मचारी आंदोलन में जाने हेतु बाध्य

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/03/07 at 11:08 AM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

 

डेस्क। CG NEWS : अधिकारियों की अनदेखी के चलते वन विभाग में कार्यरत कर्मचारियो के हितों का नुकसान हो रहा है। छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ पिछले कई वर्षों से सरकार के समक्ष अपनी जायज़ मांगों को रखता आया है वन मंत्री जी के कर्मचारियों के प्रति सकारात्मकता किंतु लेकिन अधिकारी उनकी सुन नहीं रहे है। ताजा मामला लघु वनोपज संघ में उप वनक्षेत्रपाल के प्रतिनियुक्ति के पदों पर पदोन्नति में रोड़ा अटकाने का है। वन विभाग के अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों से छल करते हुए उप वनक्षेत्रपाल के प्रतिनियुक्ति के 180 पदों को समाप्त करके उनके स्थान पर 180 सहायक प्रबंधक के संविदा पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी। जिसका विरोध करते हुए छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ पिछली गर्मियों में हड़ताल में जाने हेतु बाध्य हुआ था। हड़ताल के दौरान वन मंत्री के कथन पर वनबल प्रमुख और प्रबंध संचालक के साथ संगठन की बैठक में 90-90 पदों पर समझौता किया गया एवं हड़ताल समाप्त कराया गया था। वर्तमान में सरकार के अड़ियल अधिकारियों द्वारा उस समझौते का सम्मान न करते हुए पदोन्नति को प्रभावित किया जा रहा है साथ ही वनपाल का पद जो कि 100% पदोन्नति का पद है उसमें नियमों का संशोधन करके वनपाल के 33% पदों पर सीधी भर्ती करने हेतु शासन से अनुमति चाही गई है जिससे वन कर्मचारियों में बहुत ज्यादा आक्रोश देखा जा रही है। वन कर्मचारी अपनी वर्षों पुरानी मांग ग्रेड पे में सुधार एवं सेटअप की मांग बारंबार मांग करने के बाद भी पूर्ण नहीं होने से नाराज है।आक्रोशित कर्मचारी अपने संगठन के बैनर तले हड़ताल में जाने हेतु बाध्य है।

- Advertisement -
Ad image

वन कर्मचारियों के हड़ताल में जाने से वनों ,वन्य प्राणियों एवं मानव जीवन को कितना नुकसान है इसका आंकलन करना संभव नहीं है। वर्तमान समय में फायर सीजन चल रहा है, जंगलों में आग लग रही है। जंगलों में होने वाली अग्नि घटनाओं को इन्हीं बहादुर वन कर्मियों द्वारा बिना किसी संसाधन के काबू किया जाता है बुझाया जाता है। बेजुबान वन्य जीवो के रक्षकों के जंगलों में न रहने से उनका अवैध शिकार बढ़ जाता है, अवैध कटाई, अवैध खनन,अवैध अतिक्रमण करने वालों की चांदी हो जाती है। प्रशासन के खोखले वादों से छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के कर्मचारी अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहे है तथा आंदोलन में जाने की तैयारी कर रहे है।

- Advertisement -
TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BREAKING : जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत, मचा हड़कंप 
Next Article CG NEWS : चाचा ने दी भतीजी की बली, सिर काटकर चूल्हे में डाला, गांव में फैली सनसनी 

Latest News

CG NEWS: शिवनाथ नदी पर तटबंध निर्माण का विरोध, किसानों ने की रोक लगाने मांग
Grand News छत्तीसगढ़ राजनांदगांव June 9, 2025
अब जबलपुर स्थित मदन महल स्टेशन से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बीच एक नई इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन रोजाना किया जाएगा। रेलवे ने इस ट्रेन को लेकर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दि
Railways News: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी ! अब जबलपुर से रायपुर के बीच दौड़ेगी नई इंटरसिटी एक्सप्रेस, मिलेगी राहत और होगी समय की बचत
Grand News छत्तीसगढ़ जबलपुर June 9, 2025
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, प्रदेश के 21 जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना 
Grand News June 9, 2025
CG NEWS: योजना का लाभ नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने पट्टे की मांग की और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा.
Grand News छत्तीसगढ़ राजनादगांव June 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?