Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG ACCIDENT NEWS : नाईट शिफ्ट में जा रहे आरक्षक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुआ हादसा 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG ACCIDENT NEWS : नाईट शिफ्ट में जा रहे आरक्षक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुआ हादसा 

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/03/08 at 2:08 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -

कोरबा। CG ACCIDENT NEWS : सड़क हादसे में आरक्षक की मौत हो गई आरक्षक नाइट शिफ्ट के लिए ड्यूटी करने जा रहे थे इस दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना दीपका और बांकीमोगरा थाना के बीच स्थित पुलिया में घटित हुई।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

मिली जानकारी के अनुसार दीपका थाना में पदस्थ आरक्षक भूपेंद्र कंवर कटघोरा का रहने वाला था। वह घर से ही ड्यूटी करने जाता था। बीती रात उसकी नाइट शिफ्ट में ड्यूटी लगी थी। वह बाइक से कटघोरा स्थित घर से दीपका थाना जाने के लिए निकला था। रास्ते में दीपका थाना और बांकीमोगरा थाना के बीच स्थित ज्वाली पुलिया मुख्य मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार आरक्षक को अपनी चपेट में ले लिया।

- Advertisement -

दुर्घटना कारित करने वाला वाहन मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। घायल आरक्षक को डायल 112 की टीम ने पहुंच कर कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -

मृत घोषित करने के बाद एम्बुलेंस की सहायता से मृत आरक्षक के शव को बांकीमोगरा मर्च्यूरी पहुंचाया गया। आज पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपा गया। घटना की जानकारी विभाग में फैलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर तैर गई। वहीं परिजनों का भी रो– रो कर बुरा हाल है। वही पुलिस अपराध कायम कर दुर्घटना कारित करने वाले वाहन की तलाश में है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने मृत आरक्षक के परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है और इसे पुलिस विभाग के लिए अपूर्णीय क्षति बनाया हैं।

TAGGED: # latest news, CG ACCIDENT NEWS, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : गरियाबंद : लगातार दूसरी बार उपसरपंच बनीं टिलोसरी सहिस, जनसेवा और विकास पर जोर, गांववासियों ने जताई खुशी 
Next Article CG NEWS : चर्च सौंदर्यीकरण को लेकर विवाद, अभिभावकों में रोष CG NEWS : चर्च सौंदर्यीकरण को लेकर विवाद, अभिभावकों में रोष

Latest News

CG News: रायगढ़ शहर में नालों की सफाई को लेकर आयुक्त ने बुलाई महत्वपूर्ण बैठक
Grand News छत्तीसगढ़ May 10, 2025
CG NEWS : विकासखंड देवभोग के ग्राम झाखरपारा में आयोजित हुआ समाधान शिविर, हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से किया गया लाभान्वित
गरियाबंद छत्तीसगढ़ May 10, 2025
BREAKING NEWS : भारत-PAK के बीच युद्धविराम का ऐलान, रहम की भीख मांगने लगा पाकिस्तान, 12 मई को फिर बात करेंगे DGMO
Breaking News देश May 10, 2025
CG BREAKING: गार्डन में चल रहा था देह व्यापार का गोरखधंधा, संदिग्ध अवस्था में 3 महिलाएं अरेस्ट
CG BREAKING: गार्डन में चल रहा था देह व्यापार का गोरखधंधा, संदिग्ध अवस्था में 3 महिलाएं अरेस्ट
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 10, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?