Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG BREAKING : होली के पहले गन्ना किसानों को मिली बड़ी सौगात, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया 5.22 करोड़ का भुगतान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़

CG BREAKING : होली के पहले गन्ना किसानों को मिली बड़ी सौगात, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया 5.22 करोड़ का भुगतान

Jagesh Sahu
Last updated: 2025/03/08 at 8:05 PM
Jagesh Sahu
Share
3 Min Read
CGBREAKING : होली के पहले गन्ना किसानों को मिली बड़ी सौगात, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया 5.22 करोड़ का भुगतान
CGBREAKING : होली के पहले गन्ना किसानों को मिली बड़ी सौगात, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया 5.22 करोड़ का भुगतान
SHARE
Highlights
  • भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने गन्ना किसानों को किया 5.22 करोड़ रूपए का भुगतान
  • शक्कर कारखाने द्वारा अब तक किसानों को कुल 50.21 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका

कवर्धा। CG BREAKING : होली त्योहार के पहले गन्ना किसानों को बड़ी सौगात मिली है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर होली के त्योहार से पहले गन्ना किसानों के चेहरे पर खुशी लाने के लिए भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने 7 मार्च 2025 को 5.22 करोड़ रुपये का भुगतान जारी किया।

- Advertisement -

ये भी पढ़ें : CG BREAKING : मुख्यमंत्री साय की घोषणा, प्रति वर्ष 8 मार्च को स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का होगा आयोजन

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

पेराई सत्र 2024-25 के दौरान गन्ना किसानों को 315.10 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया गया है। अब तक कारखाने द्वारा कुल 50.21 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है, जिससे क्षेत्र के हजारों किसानों को सीधा लाभ मिला है। कलेक्टर गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में लगातार यह सुनिश्चित किया जा रहा कि गन्ना किसानों को भुगतान समय पर मिले।भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना द्वारा इस सत्र में कुल 2.78 लाख मीट्रिक टन गन्ने की पेराई की गई, जिससे 2.59 लाख क्विंटल शक्कर का उत्पादन हुआ। यह सफलता क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूत बनाएगी।

- Advertisement -

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार किसानों के हक और सम्मान को सर्वोपरि मानती है। हमने सुनिश्चित किया कि होली से पहले किसानों को उनका मेहनताना मिले, ताकि वे खुशी और आत्मनिर्भरता के साथ त्योहार मना सकें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। सरकार के इस कदम से गन्ना किसानों में उत्साह देखने को मिल रहा है। किसान परिवार अब होली को और हर्षोल्लास के साथ मना सकेंगे।

- Advertisement -

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने किसानों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गन्ना किसान हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उनके परिश्रम से मिठास घर-घर तक पहुंचती है। सरकार उनकी समृद्धि के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसानों को उनके परिश्रम का पूरा मूल्य मिले और वे आर्थिक रूप से सशक्त बनें। भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने द्वारा किसानों के हित में किए जा रहे प्रयासों से उनकी आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित हो रही है। यह भुगतान किसानों के लिए न केवल एक आर्थिक राहत है, बल्कि होली के त्यौहार की मिठास को और बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण कदम भी है।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, BIG NEWS, Breaking News, CG BREAKING, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, Chhattisgarh, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, गन्ना किसानों को बड़ी सौगात
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BREAKING : मुख्यमंत्री साय की घोषणा, प्रति वर्ष 8 मार्च को स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का होगा आयोजन
Next Article CG NEWS : नहर में डूबने से युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी CG NEWS : नहर में डूबने से युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Latest News

CG NEWS:ऑपरेशन सिंदूर की ताकत दिखाने वाले सेना के सम्मान में निकली सिंदूर शौर्य यात्रा
Grand News छत्तीसगढ़ राजनांदगांव May 25, 2025
CG NEWS : आपरेशन सिन्दूर शौर्य संगोष्ठी एवं गौरव यात्रा का आयोजन गरियाबंद में संपन्न
Grand News May 25, 2025
RAIPUR NEWS : देह व्यापर में शामिल होटल के संचालकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अब तक हो चुकी कुल 8 गिरफ्तारी 
क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर May 25, 2025
CG NEWS : मंत्री टंकराम वर्मा का गरियाबंद दौरा 26 को, विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण
गरियाबंद छत्तीसगढ़ May 25, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?