Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: International Women’s Day : गरियाबंद में बनेगा ऑडिटोरियम, जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में विधायक रोहित साहू ने की घोषणा  
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
गरियाबंदछत्तीसगढ़

International Women’s Day : गरियाबंद में बनेगा ऑडिटोरियम, जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में विधायक रोहित साहू ने की घोषणा  

Jagesh Sahu
Last updated: 2025/03/08 at 6:35 PM
Jagesh Sahu
Share
4 Min Read
International Women's Day : गरियाबंद में बनेगा ऑडिटोरियम, जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में विधायक रोहित साहू ने की घोषणा  
International Women's Day : गरियाबंद में बनेगा ऑडिटोरियम, जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में विधायक रोहित साहू ने की घोषणा  
SHARE

International Women’s Day : गरियाबंद। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज गरियाबंद के वन विभाग स्थित ऑक्सन हॉल में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजिम विधायक रोहित साहू शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनकराम ध्रुव ने की। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला के समस्त विकासखण्डों के एक-एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी सहायिकाओं सहित प्रत्येक परियोजना के सेक्टर पर्यवेक्षकों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं के विभिन्न प्रकार के खेलकुद प्रतियोगिता, रंगोली तथा व्यंजन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इन गतिविधियों में महिलाओं ने बड़ी उत्सुकता एवं उमंग के साथ भागीदारी सुनिश्चित की। महिला के सम्मान में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जिले के विभिन्न क्षेत्रों की महिलाएं शामिल हुई।

- Advertisement -

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष गौरी शंकर कश्यप, उपाध्यक्ष लालिमा पारस ठाकुर, नगर पालिका गरियाबंद के अध्यक्ष रिखी राम यादव, वरिष्ठ नागरिक अनिल चन्द्राकर, जिला पंचायत सदस्य नंदनी साहू, शिवांगी चतुर्वेदी, लोकेश्वरी नेताम, नेहा सिंघल, अध्यक्ष जनपद पंचायत मैनपुर मोईना नेताम, अध्यक्ष जनपद पंचायत देवभोग पदमाल्या निधि एवं अध्यक्ष नगर पंचायत छुरा कुलेश्वरी निषाद सहित विभागीय महिला अधिकारी-कर्मचारियों सहित महिलाएं मौजूद रही।

- Advertisement -

इस अवसर पर विधायक रोहित साहू ने कहा कि महिलाएं अपने परिवार के साथ समाज और देश के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। देश की राष्ट्रपति भी महिला के रूप में सर्वोच्च पद पर रहकर देश सेवा के लिए सदैव तत्पर है। शासन भी महिलाओं को आगे बढ़ाने विभिन्न प्रकार की येाजनाओं का संचालन कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश की महिलाओं को एक हजार रूपये प्रतिमाह महतारी वंदन योजना के तहत प्रदान किया जा रहा है। साथ ही आजीविका गतिविधियों के लिए बिहान योजना भी संचालित है। उन्होंने बड़े कार्यक्रमों के लिए अधिक संख्या में बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गरियाबंद में ऑडिटोरियम निर्माण की घोषणा की।

इस अवसर पर बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव ने कहा कि नारी का समाज में उत्कृष्ट स्थान है। महिलाएं दो कुल का नाम रौशन करती है। पिता के साथ पति के कुल का भी नाम रौशन का उत्कृष्ट सामाजिक दायित्व निभाती है। उन्होंने कहा कि महिलाएं विकास की मुख्य धारा में लगातार आगे बढ़ रही है। जिससे समाज विकसित हो रहा है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप ने कहा कि आदिकाल से ही भारत में महिलाओं का उत्कृष्ट सम्मान एवं सर्वोच्च स्थान रहा है। उन्होंने अहिल्या बाई होल्कर जैसी वीरांगनाओं की वीरता की कहानी बताकर कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवतुल्य वातावरण रहता है। सरकार भी महिलाओं के विकास एवं नारी शक्ति को सुदृढ़ करने लगातार काम कर रही है। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती लालिमा ठाकुर ने कहा कि नारी शक्ति, स्नेह एवं शौर्य का प्रतीक है। नारी के विकास से ही सबका विकास जुड़ा होता है। महिलाएं घर के साथ-साथ बाहर की जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर रही है।

TAGGED: # latest news, #international womens day, #छत्तीसगढ़, CG BREAKING NEWS, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : कला के रंग में पर्यावरण संरक्षण का संदेश, ‘संदेश मया के’ जत्था ने किया जागरूकता अभियान”
Next Article CG: अमरनाथ आयुर्वेद दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, घेराबंदीकर पुलिस ने की कार्यवाही CG: अमरनाथ आयुर्वेद दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, घेराबंदीकर पुलिस ने की कार्यवाही

Latest News

CG BREAKING: गार्डन में चल रहा था देह व्यापार का गोरखधंधा, संदिग्ध अवस्था में 3 महिलाएं अरेस्ट
CG BREAKING: गार्डन में चल रहा था देह व्यापार का गोरखधंधा, संदिग्ध अवस्था में 3 महिलाएं अरेस्ट
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 10, 2025
India Pakistan News: मुंबई पुलिस का बड़ा फैसला, पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है
Grand News NATIONAL छत्तीसगढ़ देश May 10, 2025
BIG NEWS: हिमाचल टैक्सी यूनियन ने दिल जीत लिया: सैनिकों के लिए मुफ्त सेवा की घोषणा
BIG NEWS: हिमाचल टैक्सी यूनियन ने दिल जीत लिया: सैनिकों के लिए मुफ्त सेवा की घोषणा
Breaking News Grand News NATIONAL देश May 10, 2025
TRANSFER
CG BREAKING : शिक्षा विभाग के अधिकारियों का तबादला, हटाए गए महासमुंद DEO, मुख्यमंत्री की चेतावनी के बाद पहली कार्रवाई
Grand News May 10, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?