Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Mahila Samman Yojana : महिलाओं को 2500 रुपये मिलेंगे प्रतिमाह, आज से रजिस्ट्रेशन शुरू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

Mahila Samman Yojana : महिलाओं को 2500 रुपये मिलेंगे प्रतिमाह, आज से रजिस्ट्रेशन शुरू

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/03/08 at 1:05 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE
नई दिल्ली। Mahila Samman Yojana : दिल्ली सरकार की दूसरी कैबिनेट बैठक शनिवार को होगी, जिसमें महिलाओं को 2500 रुपये प्रतिमाह देने वाली महिला समृद्धि योजना को मंजूरी दी जाएगी। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दिल्ली प्रदेश महिला मोर्चा की ओर से आयोजित महिला दिवस कार्यक्रम में इसकी घोषणा की जाएगी। इसके बाद इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं का पंजीकरण शुरू किया जाएगा। महिलाओं के हित में अन्य घोषणाएं भी होने की उम्मीद है।

महिला दिवस पर इसकी शुरुआत की

भाजपा ने अपने विधानसभा चुनाव घोषणापत्र में आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को 2500 रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी रैलियों में कहा था कि महिला दिवस पर इसकी शुरुआत की जाएगी।

दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इस वादे को पूरा करने के लिए अधिकारियों के साथ कई दौर की बैठकें कर चुकी हैं। योजना की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। महिला दिवस के मौके पर शनिवार सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक में चर्चा के बाद इसे मंजूरी दी जाएगी।

कार्यक्रम में ये नेता रहेंगे मौजूद

उसके बाद महिला मोर्चा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में इसकी घोषणा की जाएगी। कार्यक्रम को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा संबोधित करेंगे। इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली भाजपा की सह संयोजक अलका गुर्जर, दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन, सांसद कमलजीत सहरावत, बांसुरी स्वराज समेत अन्य भाजपा नेता मौजूद रहेंगे।

इन महिलाओं को मिलेगा लाभ

जानकारी के मुताबिक, महिला दिवस कार्यक्रम में महिला समृद्धि योजना की घोषणा के साथ ही रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। रजिस्ट्रेशन के लिए एक पोर्टल तैयार किया गया है।

दिल्ली की मतदाता, 21 साल से अधिक और 60 साल से कम उम्र की महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन या किसी अन्य सरकारी वित्तीय योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

TAGGED: # latest news, Mahila Samman Yojana, Mahila Samriddhi Yojana, Mahila Samridhi Yojana, women's day
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Happy Women’s Day 2025 : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इन खुबसूरत quotes के साथ भेजें शुभकामना संदेश, या फिर लगाएं स्टेटस 
Next Article CG NEWS :अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम CG NEWS :अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम

Latest News

CG NEWS : थाने में गूंजा हैप्पी बर्थडे, थाना स्टाफ ने धूमधाम से मनाया दिव्यांग परमेश्वरी का जन्मदिन 
गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 16, 2025
CG NEWS : कहर बनकर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से क्रिकेट खेल रहे बच्चे की मौत 
CG NEWS : कहर बनकर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से क्रिकेट खेल रहे बच्चे की मौत 
छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 16, 2025
  CG BREAKING : शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, मुफ्त सरकारी किताबें बेचने के आरोप में शिक्षा समन्वयक निलंबित
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 16, 2025
CG ACCIDENT NEWS : तेज रफ्तार की भेंट चढ़ी 4 युवाओं की जान, कार की टक्कर से बाइक सवार 3 युवक और एक युवती की मौत  
Marwahi गौरैला पेंड्रा मारवाही छत्तीसगढ़ दुर्घटना पेंड्रा June 16, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?