Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: RAIPUR NEWS : अनुज का रण और अनिल की नीति, लंबे समय की मेहनत ने होली के पहले मनवाई दीपावली, वेदराम मनहरे परिवार को हर बार मिल रहा जनपद की कमान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

RAIPUR NEWS : अनुज का रण और अनिल की नीति, लंबे समय की मेहनत ने होली के पहले मनवाई दीपावली, वेदराम मनहरे परिवार को हर बार मिल रहा जनपद की कमान

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/03/08 at 6:44 PM
Neeraj Gupta
Share
6 Min Read
SHARE

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

तिल्दा-नेवरा। RAIPUR NEWS : छत्तीसगढ़ के सुपरस्टार और पद्मश्री विधायक अनुज शर्मा की छवि केवल धरसींवा में ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में अत्यंत लोकप्रिय है। विधायक अनुज शर्मा जहां पर भी जाते हैं वहां के लोगों को अपना बना लेते हैं। अपने ही अंदाज में जब वे सूर छेड़ते हैं तो पब्लिक वंश मोर वंश मोर से क्षेत्र को गूंजायमान कर देती है। वहीं भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री ग्रामीण अनिल अग्रवाल की नीति के हर कोई मुरीद है। उन्होंने अपनी चाणक्य नीति का लोहा न केवल विधानसभा चुनाव में बल्कि नगर पालिका और ग्राम पंचायत में भी मनवा दिया है। चुनाव संचालक की भूमिका में अनिल अग्रवाल ने होली के पूर्व दीपावली मनाने का मौका न केवल भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों, कार्यकर्ताओं को बल्कि क्षेत्रवासियों को भी दीपावली सा माहौल दिया है। आखिरकार लंबे समय से की जा रही मेहनत होली के पहले ही रंग ले आई है।

- Advertisement -

बता दें कि जब अनुज चुनावी मैदान में उतरे तो महिलाओं और युवाओं ने उन्हें हाथों-हाथ लिया था और एकतरफा वोटिंग के जरिए अपना समर्थन दिया था
भाजपा के प्रत्याशी अनुज शर्मा ने कांग्रेस की प्रत्याशी छाया वर्मा को 44,343 वोटों के विशाल अंतर से हराया था। अनुज शर्मा को कुल 107,283 वोट मिले थे जबकि छाया वर्मा जो राज्यसभा सांसद रह चुकी हैं, उनको 62,940 वोट ही प्राप्त हुए। इस चुनावी जीत ने न केवल अनुज शर्मा की लोकप्रियता को और बढ़ाया बल्कि यह भी दर्शाया कि उनकी नीतियों और योजनाओं ने जनता के बीच गहरी छाप छोड़ी है। इसका असर नगर पालिका और नगर ग्राम पंचायत चुनाव में साफ दिखाई दिया है।

- Advertisement -

इसी तरह अनिल अग्रवाल, जिन्हें रायपुर ग्रामीण में चाणक्य के नाम से जाना जाता है, अपनी राजनीतिक सूझबूझ और दूरदर्शिता के लिए प्रसिद्ध हैं। उनकी रणनीतियों के परिणामस्वरूप न केवल विधानसभा चुनाव में, बल्कि नगर पालिका और ग्राम पंचायत के चुनावों में भी भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अभूतपूर्व सफलता मिली है। अनिल अग्रवाल का चुनावी प्रबंधन हर स्तर पर विजय पताका फहराने में अत्यंत प्रभावी साबित हुआ है।

लंबे समय से की जा रही मेहनत का फल अब सामने आया

अनिल अग्रवाल अपने कार्यकर्ताओं में जो उत्साह और प्रेरणा भरी है, उसका परिणाम यह है कि कार्यकर्ताओं की मेहनत अब सिर चढ़कर बोलने लगी है। लंबे समय से की जा रही मेहनत का फल अब सामने आया है, और क्षेत्र एक बार फिर से भाजपा मय हो गया है। इस सफलता ने न केवल पार्टी के प्रति कार्यकर्ताओं के समर्पण को दर्शाया है, बल्कि यह भी साबित किया है कि अनिल अग्रवाल की नेतृत्व क्षमता और रणनीतिक दृष्टिकोण ने भाजपा को एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है।

प्रदेश के हाईप्रोफाइल जनपद तिल्दा के अध्यक्ष बने टिकेश्वर मनहरे

पूरे प्रदेश में 25 जनपद सदस्य वाली तिल्दा जनपद का चुनाव सुर्खियों में रहा। यहां कई दिग्गज नेताओं ने जनपद सदस्य के लिए चुनाव लड़े और नामांकन से लेकर मतदान परीणाम तक स्तिथि बेहद संवेदनशील रही है। इसके बावजूद रायपुर जिला प्रशासन की मुस्तैदी से पूरा चुनाव शांति पूर्वक सम्पन्न हुआ।

प्रशासन की दिखी उत्कृष्ट व्यवस्था

आज जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव के लिए जनपद कार्यालय बाहर से बेरिकेटिंग की गई। आवश्यक पुलिस बल रिजर्व रखा गया। सीएसपी और टीआई पूरे मतदान परीणाम तक उपस्थित रहे। आम लोग प्रशासन की चुनाव की रूपरेखा और चुनाव की कार्यवाही से बेहद प्रभावित होकर तारीफ करते दिखे।

भाजपा के हित में ये रहे सुखद परिणाम

जनपद अध्यक्ष के लिए टिकेश्वर मनहरे 25 मतों में कूल 13 मतों के साथ अध्यक्ष पद पर विजय हुए। वही उपाध्यक्ष पद पर 25 मतों में कूल 13 मतों के साथ दुलारी सुरेंद्र वर्मा विजय हुए।

बेंमता से चांदनी यदु, खैरखुट से देवेंद्र वर्मा, सरोरा से सेवती साहू, टंडवा से गीतांजलि घृतलहरे, बिलाड़ी से उतरा निषाद, मोहदा से कल्याणी सिरमौर, कुंदरु से भारती निलमलकर, चिचोली से यशोदा वर्मा, देवरी से देवव्रत शर्मा, तुलसी नेवरा से नरसिंह वर्मा, मोहगांव से कुंती वर्मा, सरफोगा से लालनी ध्रुव सरारीडीह से तुकाराम जोगी, रायखेड़ा से प्रकाश सागरवंशी, जजगीरा से संध्या वर्मा, ख़ौना से कुंजलाल वर्मा, मोहरेंगा से लेखु सेन, पंचरी से टिकेश्वर मनहरे, मोतिमपुर कला से प्रति मनहरे, बुडेरा से प्रिति जांगड़े, केशला से सरोज भारद्वाज, इल्दा से सौरभ वर्मा, बेलदारशिवानी से गंगा वर्मा, माठ से दुलारी वर्मा, अडसेना से शिवशंकर वर्मा जनपद सदस्य बने हैं।

रायपुर जिला प्रशासन ने चुनाव के लिए किया उचित प्रबंधन

एसडीएम राजस्व आशुतोष देवांगन ने कहा कि – सभी ने अपना दायित्व बखूबी निभाया। रायपुर जिला प्रशासन द्वारा चुनाव के लिए उचित प्रबंधन किया गया।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, cg news in hindi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article ARANG NEWS : ललित साहू बने ग्राम पंचायत चपरीद के उपसरपंच ARANG NEWS : ललित साहू बने ग्राम पंचायत चपरीद के उपसरपंच
Next Article CG BREAKING : मुख्यमंत्री साय की घोषणा, प्रति वर्ष 8 मार्च को स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का होगा आयोजन

Latest News

BREAKING NEWS : भारत-PAK के बीच युद्धविराम का ऐलान, रहम की भीख मांगने लगा पाकिस्तान, 12 मई को फिर बात करेंगे DGMO
Breaking News देश May 10, 2025
CG BREAKING: गार्डन में चल रहा था देह व्यापार का गोरखधंधा, संदिग्ध अवस्था में 3 महिलाएं अरेस्ट
CG BREAKING: गार्डन में चल रहा था देह व्यापार का गोरखधंधा, संदिग्ध अवस्था में 3 महिलाएं अरेस्ट
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 10, 2025
India Pakistan News: मुंबई पुलिस का बड़ा फैसला, पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है
Grand News NATIONAL छत्तीसगढ़ देश May 10, 2025
BIG NEWS: हिमाचल टैक्सी यूनियन ने दिल जीत लिया: सैनिकों के लिए मुफ्त सेवा की घोषणा
BIG NEWS: हिमाचल टैक्सी यूनियन ने दिल जीत लिया: सैनिकों के लिए मुफ्त सेवा की घोषणा
Breaking News Grand News NATIONAL देश May 10, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?