Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: IND vs NZ Final : भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, तीसरी बार जीता चैंपियंस ट्रॉफी  
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking News

IND vs NZ Final : भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, तीसरी बार जीता चैंपियंस ट्रॉफी  

Neeraj Gupta
Last updated: 2025/03/09 at 10:17 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
SHARE

 

डेस्क। IND vs NZ Final : आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम टीम इंडिया ने 12 साल बाद इस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। मुकबाले में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 251 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में टीम इंडिया ने 49 ओवर में 254 रन बनाकर मैच को जीत लिया। टीम इंडिया के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने दमदार 76 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली।

- Advertisement -
Ad image

 

- Advertisement -

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच दुबई में खेला गया है। टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट खोकर 251 रन बनाए हैं। 252 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 6 विकेट से साथ जीत दर्ज कर ली है।

- Advertisement -
https://grandnews.in/wp-content/uploads/2025/03/WhatsApp-Video-2025-03-09-at-9.59.14-PM.mp4

बता दें कि रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी हुई। गिल 50 गेंद में 31 रन बनाकर आउट हुए। कुछ गेंद के बाद विराट कोहली दो गेंद में एक रन ही बनाकर एलबीडब्ल्यू हो गए। रोहित 83 गेंद में 76 रन बनाकर पवेलियन लौटे। श्रेयस अय्यर ने 62 गेंद में 48 रन की पारी खेली। उन्होंने अक्षर के साथ 61 रन की साझेदारी की लेकिन 39वें ओवर में सैंटनर का शिकार बने। अक्षर 40 गेंद में 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

इससे पहले न्यूजीलैंड की ओर से डेरिल मिचेल ने सर्वाधिक 61 रन की पारी खेली। उनके अलावा रचिन ने 37, ब्रेसवेल ने 41 रन बनाए। भारतीय टीम की ओर से वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट लिए।

 

पहले बैटिंग कर रही न्यूजीलैंड की टीम को सलामी बल्लेबाज विल यंग और रचिन रविंद्र ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच 57 रन की साझेदारी हुई। वरुण चक्रवर्ती ने भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने यंग (15) को पवेलियन का रास्ता दिखाया। रचिन रविंद्र 29 गेंद में 37 रन बनाकर आउट हुए। कुलदीप ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। केन विलियमसन 14 गेंद में 11 रन ही बना सके। टॉम लैथम ने 30 गेंद में 14 रन का योगदान दिया। ग्लेन फिलिप्स ने 34 रन की पारी खेली। 46ओवर में मोहम्मद शमी ने डैरिल मिचेल को आउटकर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। डैरिल मिचेल ने 101 गेंदों में तीन चौके लगाते हुये (63) रनों की जूझारू पारी खेली।

सातवें विकेट के रूप में 49वें में कप्तान मिचेल सैंटनर(आठ) रनआउट हुए। माइकल ब्रेसवेल ने 40 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के लगाते हुए (नाबाद 53) रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड ने निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट पर 251 रन का स्कोर खड़ा किया।भारत की ओर वरूण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिये। रविंद्र जडेजा और मोहम्मद शमी ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

 

रायपुर के जयस्तंभ चौक में जश्न का माहौल 

https://grandnews.in/wp-content/uploads/2025/03/WhatsApp-Video-2025-03-09-at-9.53.14-PM.mp4
TAGGED: ind vs nz final
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article GRAND NEWS : युवा समाज सेवी तृप्ति लुनिया का हुआ सम्मान
Next Article तिरंगा चौक पर जश्न का तूफान! भारत ने जीती ICC चैंपियंस ट्रॉफी, फैंस ने जमकर मनाया जश्न,आतिशबाजी, मिठाइयों और भारत माता के जयकारों से गूंज उठा गरियाबंद

Latest News

Road Accident: अभनपुर में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से ग्रामीण गंभीर घायल, रायपुर रेफर
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्घटना June 24, 2025
CG News : भटगांव में प्रतीक शर्मा द्वारा बाउंड्री वॉल तोड़कर अतिक्रमण का प्रयास, बढ़ती ज़मीन कब्जा प्रवृत्ति चिंता का विषय
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 24, 2025
CG News : अभनपुर पुस्तकालय की अव्यवस्था पर ग्रैंड न्यूज की खबर का बड़ा असर, प्रशासन ने सुधारी व्यवस्था
Grand News छत्तीसगढ़ June 24, 2025
CG NEWS: भीगती रही बारिश, नहीं भीगा उत्साह: अमलीपदर में रानी दुर्गावती बलिदान दिवस पर ऐतिहासिक रैली
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 24, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?