Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: तिरंगा चौक पर जश्न का तूफान! भारत ने जीती ICC चैंपियंस ट्रॉफी, फैंस ने जमकर मनाया जश्न,आतिशबाजी, मिठाइयों और भारत माता के जयकारों से गूंज उठा गरियाबंद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

तिरंगा चौक पर जश्न का तूफान! भारत ने जीती ICC चैंपियंस ट्रॉफी, फैंस ने जमकर मनाया जश्न,आतिशबाजी, मिठाइयों और भारत माता के जयकारों से गूंज उठा गरियाबंद

Vijay Sinha
Last updated: 2025/03/09 at 10:40 PM
Vijay Sinha
Share
2 Min Read
SHARE

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। यह क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ है जब किसी टीम ने तीन बार चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया हो। भारत की इस ऐतिहासिक जीत के बाद गरियाबंद के तिरंगा चौक पर क्रिकेट फैंस का जोश देखते ही बन रहा था।

- Advertisement -

सैकड़ों की संख्या में युवा, बुजुर्ग और बच्चों ने तिरंगा चौक पर इकट्ठा होकर भारत माता के जयकारे लगाए। जमकर आतिशबाजी हुई और एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर जीत का जश्न मनाया गया। फैंस ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए टीम इंडिया के खिलाड़ियों की तारीफ की और पूरे चौक को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष गफ़्फ़ू मेमन ने टीम इंडिया को बधाई देते हुए कहा, “टीम इंडिया की शानदार जीत! टीम वर्क और लचीलेपन की एक बेहतरीन मिसाल, जिसमें कोहली का शतक सबसे आगे रहा। भारतीय क्रिकेट के लिए धड़कने वाले हर दिल के लिए एक शानदार जीत!”

- Advertisement -

ऐसे जीता भारत:
दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 251 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने रोहित शर्मा (76 रन), श्रेयस अय्यर (48 रन) और केएल राहुल (नाबाद 34 रन) की शानदार पारियों की बदौलत 49वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने दो अहम विकेट चटकाकर मैच को भारत के पक्ष में मोड़ दिया।

- Advertisement -

यह जीत न सिर्फ भारतीय क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक रही बल्कि गरियाबंद के क्रिकेट प्रेमियों के लिए भी गर्व का पल बन गई। तिरंगा चौक फैंस की दीवानगी और जोश ने यह साबित कर दिया कि क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि भावनाओं का उत्सव है। ये रहे उपस्थित रिखीराम यादव, गफ्फु मेमन, हरीश ठक्कर, सुमित पारख,सागर मयानी विकास रोहरा, अमित ठक्कर, प्रीत सोनी, लोकु सिन्हा, नमन सेन, यश मिश्रा, पप्पू ठाकुर,, प्रकाश सरवैय्या, अमान मेमन, फहद खान, रिंकू मोहरे, कमलेश कक्कू, प्रतिक सिंह जय दासवानी, आशीष ठक्कर,

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article IND vs NZ Final : भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, तीसरी बार जीता चैंपियंस ट्रॉफी  
Next Article IND vs NZ Final : भारत ने जीती चैंपियंस ट्रॉफी, फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, साक्षी बने BCCI के कोषाध्यक्ष प्रभतेज सिंह भाटिया  

Latest News

CG CABINET BREAKING : साय कैबिनेट की बैठक सम्पन्न, कलाकारों का पेंशन बढ़ा, ‘‘मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान का संचालन, पर्यटन और होटल व्यवसाय को बढ़ावा और भी बहुत कुछ 
Breaking News May 14, 2025
CG NEWS : गोपनीय सैनिक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, कैंप में मचा हड़कंप
Grand News May 14, 2025
CG NEWS : कर्नल सोफिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मंत्री का छत्तीसगढ़ में विरोध, कांग्रेस आज प्रदेशभर में करेगी शाह का पुतला दहन  
Grand News May 14, 2025
CG NEWS : बिजली कटौती पर भड़के नागरिक और विधायक, 15 दिनों में समाधान नहीं हुआ तो होगा धरना
CG NEWS : बिजली कटौती पर भड़के नागरिक और विधायक, 15 दिनों में समाधान नहीं हुआ तो होगा धरना
Grand News May 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?